KBP Times

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

Awarness Program in Jaipur

Awarness Program : श्रीकृष्ण गोस्वामी भट्ट तैलंग समाज धर्मार्थ सेवा समिति, जयपुर और सी.के. बिरला हॉस्पिटल, दुर्गापुरा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हृदय रोग संबंधी स्वास्थ्य परिचर्चा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 सदस्यों ने भाग लेकर हृदय रोगों के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर समाज की तीन विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन की घोषणा भी की गई।

हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताए बचाव के उपाय

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी शर्मा ने हृदय संबंधी बीमारियों के कारणों, शुरुआती लक्षणों, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाली कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) तकनीक के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से उनका सम्मान करते हुए मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

समाज की तीन विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की तीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें ध्वनि फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं समाजसेविका डॉ. रुचि गोस्वामी, शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली शेफाली गोस्वामी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मार्केटिंग एवं आधुनिक तकनीक के विशेषज्ञ श्रेय गोस्वामी शामिल रहे। डॉ. रुचि गोस्वामी ने ध्वनि फाउंडेशन के माध्यम से संचालित सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, बाल शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और कौशल विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। वहीं, शेफाली गोस्वामी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया, जबकि श्रेय गोस्वामी ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक डिजिटल तकनीकों में अपनी विशेषज्ञता एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

समाज की त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन की घोषणा

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण समाज की त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन की घोषणा रही। इस पहल का उद्देश्य समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों से सदस्यों को अवगत कराना है। समिति अध्यक्ष नटवर गोस्वामी ने आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने समाज के विकास और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। समिति महासचिव प्रबोध गोस्वामी ने अधिक से अधिक सदस्यों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समाज के वरिष्ठजनों ने की आयोजन की सराहना

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश गोस्वामी, राधाकृष्ण गोस्वामी, अरुण गोस्वामी और नीरज गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समाज की विशिष्ट हस्ती सुरमणि भास्कर गोस्वामी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन गोपेश भट्ट ने किया। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए समिति की ओर से आशीष शर्मा, आदित्य अग्रवाल तथा सी.के. बिरला हॉस्पिटल के समस्त प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन समाज सेवा और सामूहिक सहभागिता का महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान! सूखा, गोवंश संरक्षण और सरलीकरण अभियान पर खुलकर बोले | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

2

2