Charu Meena : राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत श्रीमती चारू मीणा को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) से जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्होंने शुक्रवार को जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अपना नया कार्यभार ग्रहण किया। चारू मीणा इससे पहले सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। विभागीय आदेश की अनुपालना में उन्होंने उपनिदेशक हेमंत सिंह को कार्यग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत कर जनसंपर्क अधिकारी के पद का कार्यभार संभाला।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
चारू मीणा की पदोन्नति पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपनिदेशक मानसिंह मीणा, राजेश भीमवाल, रतन लाल सैनी, जितेन्द्र कसाना, आशिमा सोनी, हितेश महरिया, अनिल सैनी, दिनेश सैनी और विशाल सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। चारू मीणा की पदोन्नति को लेकर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। सहकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी देखें – शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News


