KBP Times

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

attackers identified

Attackers identified : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग केस में तीन आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों की उम्र 17, 18 और 22 साल बताई जा रही है। मीडिया में जारी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार तीनों में एक आरोपी नाबालिग है, जबकि 22 साल का आरोपी मुंबई में रैपिडो चलाता था। आरोपियों में दो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि तीसरे का संबंध बिहार से बताया गया है। कोटा में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें मुंबई लाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

कोटा पुलिस ने की प्रेस कॉंफ्रेंस

इस बीच कोटा पुलिस की ओर से प्रेस वार्ता की गई जिसमें मीडिया के सामने आरोपियों को बापर्दा पेश किया गया है। कोटा पुलिस एसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने सिर्फ 15 मिनट में जयपुर-पुणे ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जयपुर से दिल्ली और वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे।

अनिल पंडित का एक और ऑडियो, सलमान को धमकी

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है. तीनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद अनिल पंडित का एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। अनिल पंडित अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है. कथित ऑडियो में अनिल पंडित, सलमान को सीधे धमकी देते हुए कहता है कि जब तक अभिनेता माफी नहीं मांगते, तब तक उनका पीछा नहीं छोड़ा जाएगा।

अभिनेता के जिम की भी रेकी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ के घर के साथ ही उनके जिम की भी रेकी की थी. तकरीबन 10 दिनों से वे टाइगर की हर मूवमेंट और उनके शेड्यूल पर नज़र बनाये हुए थें आरोपियों को सोशल मीडिया पर पापराज़ी और ब्लॉगर्स के वीडियोज से टाइगर के उन ठिकानों की जानकारी मिल रही थी, जहां वे अक्सर आते-जाते थे।. आरोपी वॉट्सऐप और सिग्नल ऐप के ज़रिए अपने हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे. इसी ऐप पर इन्हें क्राइम स्पॉट की लोकेशन भी शेयर की गई थी।

कौन हैं तीनों आरोपी?

आरोपियों में 17 वर्षीय का एक आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा ठुठान का रहने वाला बताया गया है। वह इस मामले में नाबालिग आरोपी है. दूसरा आरोपी 18 वर्षीय रेहान है, जो सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी बताया गया है। रेहान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत एक केस शामिल है। तीसरे आरोपी की पहचान 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई गांव का रहने वाला बताया गया है। फिलहाल वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास गिल बर्ली इलाके में रह रहा था और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था। .

मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में थे आरोपी

तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. वे मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे. कोटा रेलवे कॉलोनी के थाना प्रभारी ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. गौरतलब है कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की खबर सामने आई थी।

सलमान माफी मांगे

अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में सलमान खान के साथ काम करने वाले और उनके आसपास रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है. अनिल पंडित कहता है कि अगर सलमान खान माफी मांग लेते हैं, तो उसके बाद उनसे कोई द्वेष नहीं रहेगा। कथित बयान में अनिल पंडित ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिक्र करते हुए बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए हैं। उसने सवाल उठाया कि उस समय प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

ऑडियो बयान में दाऊद इब्राहिम का नाम

कथित ऑडियो में अनिल पंडित ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए बॉलीवुड की फिल्मों में उसके कथित पैसों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. उसने दावा किया कि फिल्मों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल भारत के खिलाफ गतिविधियों में किया जाता है. बयान में नशे के कारोबार और धमाकों को लेकर भी आरोप लगाए गए।

‘हमारे 70 हजार शूटर हैं’

कथित बयान में अनिल पंडित ने अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों के होने का दावा भी किया है. उसने कहा कि उनके पास शूटरों की कमी नहीं है और मुंबई में बड़ी संख्या में लोग तैयार बैठे हैं. बयान में यह भी कहा गया है कि अगर उनके दो लोगों को नुकसान पहुंचाया गया, तो जवाब में बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें –अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

यह भी देखें –बारिश ने बर्बाद किए रावण के पुतले! कर्ज में डूबे कारीगरों पर दोहरी मार | Dussehra 2026 | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2