Share Market : शेयर बाजार में आज 15 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 73,850 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक ऊपर 22,900 के पार पहुंच गया है। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी है। सरकारी बैंकों में बिकवाली हुई है। आज शेयर मार्किट में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी दिखाई दी है।
तेजी का कारण कच्चा तेल
शेयर बाजार में तेजी की वजह को सस्ते हुए कच्चे तेल को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत गिरकर 94 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 1.63 प्रतिशत गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे भारत का आयात बिल कम होगा और अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें –कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय; रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन
यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी



