Shani Mandir : राजधानी जयपुर के बैनाड़ रोड स्थित नाड़ी का फाटक शनि मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त भगवान शनिदेव की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंदिर के उपासक पंडित सत्यनारायण ज्योतिषी ने बताया कि मंदिर में नियमित रूप से विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर भगवान शनिदेव की आराधना की जाती है। शनिवार को विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहता है।
आध्यात्मिक और ज्योतिष संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध
पंडित सत्यनारायण ज्योतिषी श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ विवाह, करियर, ग्रह दोष, कुंडली विश्लेषण और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर भी परामर्श प्रदान करते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
श्रद्धा और विश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश
पंडित सत्यनारायण ज्योतिषी ने भगवान शनिदेव के भक्तों से आह्वान किया कि वे श्रद्धा, विश्वास और सही मार्गदर्शन के साथ अपने जीवन को समझने और बेहतर बनाने की दिशा में नई शुरुआत करें। नाड़ी का फाटक स्थित शनि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक मार्गदर्शन का भी केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले भक्त भगवान शनिदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times



