KBP Times

पाकिस्तान में इमरान खान समर्थकों का हुजूम इस्लामाबाद से 180 किलोमीटर दूर, पेशावर के करीब पहुंचा

Imran Supporters long march

Imran Supporters Long March : पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीके इंसाफ’ समर्थकों की भारी भीड राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ रही है और पेशावर के करीब पहुंच गई है। पाक सरकार और इमरान खान समर्थकों के बीच टकराव को टालने के लिए जानकारी के अनुसार पाक पीएम शाहबाज ने इमरान खान के समर्थकों के प्रतिनिधियों को बातचीत का निमंत्रण दिया है। जानकारी के अनुसार समर्थकों ने इमरान खान की रिहाई से कम कोई मांग नहीं मानने को कहा है।

लॉन्ग मार्च पेशावर के नजदीक

इमरान समर्थकों का लॉन्ग मार्च पेशावर से महज 30 किलोमीटर दूर पहुंच गया है। वे इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं और फिलहाल राजधानी से करीब 180 किलोमीटर दूर हैं। मार्च को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को इमरान समर्थकों को बातचीत का न्योता दिया। शहबाज का यह रूख इसलिए अहम है, क्योंकि सोमवार को ही उनकी सरकार ने इमरान समर्थकों से बातचीत करने से इनकार किया था। हालांकि, इमरान समर्थकों ने शहबाज के बातचीत के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि वे इमरान खान की रिहाई की मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

आर्थिक सुधार को नुकसान पहुंच सकता है

शहबाज शरीफ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पिछले ढाई साल से देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों को रोकने की कोई भी कोशिश राज्य से दुश्मनी के बराबर होगी। शहबाज ने कहा, हम ऐसा नहीं होने देंगे। कानून अपना काम करेगा। लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम हर हाल में इसे सुनिश्चित करेंगे।

मार्च और बढ़ा तो शहबाज की कुर्सी खतरे में आएगी

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में रहे अविनाश मोहनानी के अनुसार इमरान समर्थकों का लॉन्ग मार्च खैबर से पंजाब में पहुंचते ही शहबाज सरकार पर दबाव बढ़ाएगा। व्यापक समर्थन मिला तो आर्मी चीफ मुनीर के लिए भी इसे रोकना मुश्किल होगा। इसी वजह से मार्च को रोकने की कोशिश तेज है। इमरान की लोकप्रियता अब भी कायम है और उनकी रिहाई की चाबी मुनीर के पास है। वहीं, सीनियर फैलो और राजनीतिक विश्लेषक सुशांत सरीन के मुताबिक, आसिम मुनीर लॉन्ग मार्च के बहाने शहबाज शरीफ को घेर रहे हैं। सरीन के मुताबिक, मुनीर ने पहले मार्च के रास्ते में खैबर में फ्रंटियर फोर्स तैनात की। इसके बाद मंगलवार को शहबाज से इमरान समर्थकों को बातचीत के लिए बुलाने को कहा। उनका कहना है कि मुनीर शहबाज को कमजोर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करना चाहते हैं, जिससे लोगों का सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़े। पाकिस्तान की राजनीति के इतिहास को देखते हुए शहबाज का सत्ता से जाना तय माना जा रहा है।

इमरान 2023 से जेल में बंद, पत्नी-बहनें भी कैद हैं

बता दें पाक के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्व क्रिकेटर 73 साल के इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीन मामलों में सजा सुनाई गई है। अल कादिर ट्रस्ट केस में 14 साल, दस्तावेज लीक में 10 साल और तोशाखाना केस में 3 साल की सजा है। तोशाखाना केस में इमरान की पत्नी बुशरा भी जेल में है। सितंबर में इमरान की बहन अलीमा, उजमा और नूरीन को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया है। 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इस्लामाबाद के निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। 20 अगस्त की रात उन्हें निजी अस्पताल की बजाय पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

मार्च इस्लामाबाद से पहले रोकने की तैयारी

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घोषणा की कि मार्च जारी रहेगा। टैंक, डेरा इस्माइल खान, दक्षिण वजीरिस्तान, उत्तर वजीरिस्तान, बन्नू और लक्की मारवत के समर्थक गांधी चौक से मार्च में शामिल हुए। प्रधानमंत्री शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं।

सरकार से दो दौर की बातचीत, पर सहमति नहीं बनी

सरकार और PTI के बीच शुक्रवार और शनिवार को दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी। इमरान से तत्काल मुलाकात और उन्हें ऐसे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की, जहां उनके निजी डॉक्टर जांच और इलाज कर सकें। सरकार की ओर से प्रदर्शन रद्द करने की शर्त रखी गई थी।

यह भी पढ़ें –होर्मुज के पास जहाज पर हमले में 11 भारतीय घायल, भारत ने कहा- हमले तुरंत रुकें

यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2