Asian Games : भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का एशियन गेम्स में छठा गोल्ड है। इसके साथ भारत ने लगातार छठी बार 50 मेडल जीता। टीम ने 2006 के बाद से हर बार 50 मेडल जीते हैं। इससे पहले मंगलवार को गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की और ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने। इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं।
नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीता
महिलाओं के ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने मंगलवार को गोल्ड मेडल जीता है। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए और पहले स्थान पर रहीं। वहीं, चीन की सन युनोंग दूसरे और हाजर अब्दुलमलिक तीसरे नंबर पर रहीं। यह भारत का एशियन गेम्स में 5वां गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। भारत के कुल पदक 47 हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
भारत को विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर मिला
भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर जीता। टीम में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं। इस इवेंट में चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।
शूटर्स ने इंडिया को दूसरा गोल्ड दिलाया
एशियाड के मौजूदा सीजन में भारत को शूटिंग में 14वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं।
भारत-श्रीलंका में होगा सेमीफाइनल
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से और पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
बॉक्सिंग- परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं, शू ली को 5-0 से हराया
भारत की परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सभी जजों ने परवीन के पक्ष में फैसला दिया। अब फाइनल में प्रवीण का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा। प्रवीण का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है और अब गोल्ड के लिए मुकाबला होगा।
तीरंदाजीरू कीर्ति और कुमकुम राउंड ऑफ-16 में
भारत की कीर्ति और कुमकुम मोहोड़ ने महिला रिकर्व इंडिविजुअल के राउंड ऑफ-32 में जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली। कीर्ति ने वियतनाम की फुओंग थाओ होआंग को 7-3 से हराया, जबकि कुमकुम ने मंगोलिया की उरांतुंगलाग बिशिंडी को 6-0 से मात दी। अब राउंड ऑफ-16 में कुमकुम का सामना बांग्लादेश की साइमा सलाहुद्दीन से होगा। वहीं, कीर्ति की टक्कर दक्षिण कोरिया की टॉप सीड कांग चे-यंग से होगी। उनका मुकाबला आज सुबह 10-25 बजे है।
यह भी पढ़ें –Asian Games: सेमीफाइनल मैच जीतने पर भारत-पाकिस्तान में फाइनल संभव
यह भी देखें – शांति वाणी पर्व पर भक्ति में डूबा जैन समाज | भगवान का महाअभिषेक, क्षमा और सद्भाव का संदेश



