KBP Times

SIR पर विवाद को लेकर ममता बनर्जी की मांग- बंगाल में फिर हों चुनाव

Mamta Benarjee

Mamta Benarjee : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के एसआईआर से जुड़े फैसलों और आदेशों पर एक अखबार की रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव को लूटा है। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत उन सभी राज्यों में दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चुनाव हुए और भाजपा ने जीत दर्ज की। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पुरानी मतदाता सूची के आधार पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

इंडिया गुट के सहयोगी जल्द ही बैठक करेंगे

ममता ने कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गुट के सहयोगी जल्द ही बैठक करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने रहेंगे, तब तक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि एक खबर में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने देशभर में लागू किए जा रहे है एसआईआर को लेकर कई मुद्दे उठाए थे। ममता ने दावा करते हुए कहा कि यह आजादी के लिए एक और लड़ाई है। इस बार लड़ाई ऐसे मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा से है, जिन्होंने भारत को बर्बाद किया है।

यह भी पढ़ें –भाजपा संगठन में फेरबदल; संजय भाटिया बने राजस्थान प्रभारी, 36 राज्यों की लिस्ट जारी

यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

2

2