Asian Games : भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल मिला है। यह मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया है। 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर जीता था। बुधवार को मीराबाई महिलाओं की 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया। 32 साल की मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। वे ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चौंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं।
भारत को दिन का चौथा मेडल मिला
गेम्स के चौथे दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें से 2 मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में आए। रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की महिला टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुरुष इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज जीता। एक मेडल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने दिलाया।
मनु भाकर मेडल चूकीं, टीम भी हारी
मनु भाकर विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में 5वें नंबर पर रहीं। इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से मेडल नहीं जीत पाया। मनु ने फाइनल में 181.1 अंक हासिल किए। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया।
परफेक्ट 10 के आधार पर मेडल का फैसला
दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता।
चीन टॉप पर, भारत 11वें स्थान पर
भारत एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 11वें स्थान पर है। वहीं, चीन 41 गोल्ड मेडल के साथ 65 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। महिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव स्नैच के तीसरे प्रयास में 90 किग्रा वजन नहीं उठा सकीं। स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 किग्रा रहा। फिलहाल वे दूसरे आखिरी स्थान पर हैं। उनसे नीचे सिर्फ वियतनाम की गुयेन होआ हुयोंग हैं। अब क्लीन एंड जर्क में ज्ञानेश्वरी के पास वापसी का मौका होगा।
बॉक्सिंग- अंकुश पंघाल पहला मैच जीते
भारत के अंकुश पंघाल मेंस बॉक्सिंग के 80 किलोवर्ग में अपना पहला मैच जीत गए हैं। उन्होंने बहरीन के हम्सा वोगेल को 5-0 से हराया।
भारतीय विमेंस हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत
भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस हॉकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उसने पूल-बी मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 से हराया। भारत पूल के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में बुधवार को भारत की ओर से दीपिका ने 9 गोल किए। उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। नवनीत कौर ने 4 और रुतुजा पिसल ने 3 गोल किए।
यह भी पढ़ें –Asian Games-2026; भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया, दूसरी बार जीता गोल्ड
यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर



