KBP Times

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Fire in Factory

Fire in Factory : जयपुर जिले के बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रोहित पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई। भीषण आग लगने के कारण फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने के समय गोदाम में करीब एक दर्जन मजदूर मौजूद थे। सभी मजदूर प्रभावित गोदाम के इलाके से सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।

छह से ज्यादा दमकलों ने संभाला मोर्चा

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही बगरू नगर पालिका, रीको दमकल विभाग सहित अन्य स्थानों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें लगातार बढ़ती देख अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। करीब छह से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बढ़ने के साथ फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को आग प्रभावित क्षेत्र से दूर रखा। बगरू थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि रोहित पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग की लपटें बढ़ने के कारण बगरू नगर पालिका, रीको दमकल विभाग और अन्य स्थानों से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। छह से अधिक दमकल वाहनों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

5 से 7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं

फैक्ट्री में लगी आग इतनी तेज थी कि उससे उठता धुआं करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाकों में भी लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

यह भी देखें –राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

2

2