KBP Times

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

Actor Anant Nag : भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को फिल्म में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए सूचना दी कि 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को पुरस्कार दिया जाएगा।

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करके अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने लिखा- कई दशकों तक उनके सहज अभिनय, बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर एक मजबूत छाप छोड़ी है।

KGF में आनंद इंगलागी बने थे अनंत नाग

अनंत नाग ने ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF चैप्टर 1 (2018) में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक आनंद इंगलागी का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में वे एक नरेटर (सूत्रधार) की भूमिका में नजर आए थे, जो टीवी चैनल के इंटरव्यू में कोलार गोल्ड फील्ड्स और रॉकी के बनने व उभरने की दास्तान सुनाते हैं। उनकी गंभीर आवाज, सधी हुई अदाकारी और कहानी सुनाने के अंदाज ने पहले पार्ट को एक मजबूत आधार दिया था। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखा, जिसने केजीएफ 1 की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी।

300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नाग (अनंत नागरकट्टे) कन्नड़ सिनेमा के सबसे सम्मानित और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं। कन्नड़ के अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट में वह नजर आए थे।

मालगुडी डेज से घर-घर में मिली पहचान

फिल्मों के अलावा अनंत नाग को आरके नारायण की कहानियों पर आधारित दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल मालगुडी डेज से घर-घर में पहचान मिली थी। वे अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

2025 में मिला था पद्म भूषण सम्मान

सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2025 में अनंत नाग को देश के तीसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को भारतीय सिनेमा का सर्वाेच्च सम्मान माना जाता है, जो भारतीय सिनेमा के विकास और प्रगति में किसी व्यक्ति के विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें –OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

2

2