KBP Times

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Pakistan Ships clashes

India-Pakistan Ships : अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज आपस में टकरा गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन के दौरान पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में भारतीय युद्धपोत के पास आया और असुरक्षित तरीके से दिशा बदल रहा था। इसी दौरान दोनों जहाज टकरा गए। घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद भारत ने आज 16 सितंबर को नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के व्यवहार को गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य बताया।

35 साल पुराने समझौते का उल्लंघन बताया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के आर्टिकल 10 का सीधा उल्लंघन है। यह समझौता सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पहले से सूचना देने से जुड़ा है। भारत ने पाकिस्तानी चार्ज डी अफेयर्स से कहा कि वे पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि सभी सैन्य यूनिट्स समुद्र में पूरी सावधानी बरतें। भारत ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का पालन किया जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। इसके अलावा, इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय चार्ज डी अफेयर्स को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी मामले में विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें –अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2