Voting : राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के पहले चरण की वोटिंग कल गुरुवार 9 सितंबर को को सुबह सात बजे से शुरु हो जाएगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां अपने-अपने जिलों में आवंटित पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेगी। राजस्थान में कल 162 निकायों में मतदान होगा जिसमें राजधानी जयपुर जिले की 18 निकाय शामिल है।
5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए होगी वोटिंग
गुरुवार 9 सितंबर को 162 निकायों के 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए वोटिंग होगी। ये सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इसमें 4 नगर निगम (अलवर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा), 27 नगर परिषद और शेष 131 नगर पालिकाएं है।
20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
इन सभी निकायों में कुल 20623 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा। निकायों में कुल 57 लाख 52,278 वोटर्स है, जो 7683 बूथों पर वोटिंग करेंगे।
जयपुर में कल 565 बूथों पर होगी वोटिंग
प्रदेश की राजधानी जयपुर जिले की बात करें तो कल 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग होगी। जयपुर में मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं निकायों में वोटिंग होगी।
इन 11 में से कोई एक फोटोयुक्त डॉक्यूमेंट दिखाकर दे सकेंगे वोट
1. आधार कार्ड।
2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) मनरेगा कार्ड।
3. बैंकों/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक।
4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।
5. ड्राइविंग लाइसेंस।
6. पैन कार्ड।
7. भारतीय पासपोर्ट।
8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।
9. केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।
10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।
11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
यह भी पढ़ें –राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश
यह भी देखें – मंत्री प्रवीण दरेकर का हवामहल दौरा | जनता के मुद्दों पर खुलकर हुई बातचीत | KBP TImes


