KBP Times

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Moulana Tauqeer Raza

Allahabad Highcourt : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. बरेली हिंसा मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सर तन से जुदा नारे को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की. जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा जैसे नारे की तुलना धार्मिक आस्था से जुड़े नारों से नहीं की जा सकती. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु-अकबर, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, जय श्री राम और हर हर महादेव जैसे नारों का भी जिक्र किया। हाईकोर्ट के मुताबिक, ये नारे भगवान या गुरु के प्रति सम्मान और धार्मिक आस्था को व्यक्त करते हैं

भारत की अखंडता को चुनौती देने वाला नारा

सर तन से जुदा नारे को अदालत ने पूरी तरह अलग प्रकृति का माना। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह का नारा कानून के अधिकार के साथ-साथ भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाला है. कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा नारा लोगों को हथियार उठाने और विद्रोह के लिए उकसाने वाला हो सकता है, जो कानून के तहत दंडनीय है।

मौलाना तौकीर रजा खान को मुख्य आरोपी बनाया

दरअसल, 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुई हिंसा के मामले में मौलाना तौकीर रजा खान को मुख्य आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में उन्होंने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था. लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें –दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

यह भी देखें – मंत्री प्रवीण दरेकर का हवामहल दौरा | जनता के मुद्दों पर खुलकर हुई बातचीत | KBP TImes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

2

2