KBP Times

आज से कमर्शियल सिलेंडर, दूध, कारें हुई मंहगी; रेस्टोरेंट, कैटरिंग, मिठाई पर असर से बिगड़ेगा बजट

expensiveness

Expensiveness : आज 1 सितंबर 2026 से महंगाई ने अमीर-गरीब सभी के घरों पर दस्तक दे दी है। दूध, कॉमर्शियल सिलेंडर, कारें, मंहगी होने से हर घर का बजट एक बार फिर गडबडा जाने वाला है। इसके अलावा जिन लोगों की ई केवाईसी नहीं हो पाई है उनको गैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। जानकारी के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कोलकाता में इसकी कीमत 2884 हो गई है। पहले ये 2872.50 में मिल रहा था। इसके असर से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में चाय, नाश्ते और थाली महंगे होंगे। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से थोक दूध की कीमतों में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे थोक दर 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। तमिलनाड में एविंस दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह दर 41 रुपए से बढ़कर 44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दो हफ्तों से भी कम समय में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर खरीद मूल्य में 6 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दूध महंगा होने के पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके मुताबिक पशुओं के हरे चारे, भूसे और खली के दामों के साथ-साथ उनके रख-रखाव और ट्रांसपोर्ट के खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से दूध के दाम बढ़े हैं। लेकिन इसके असर से आम जनता पर आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले दही, पनीर और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों के महंगे होने से आम लोगों का बजट प्रभावित होगा।

अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी

एलपीजी सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इस काम को पूरा करने को कहा था। तारीख बीत जाने के बाद बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी आ सकती है। हालांकि, पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं, यह कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा। जिन लोगों ने अभी तक यह काम नहीं कराया है, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए।

बोर्डिंग पास पर स्टैम्प की जरूरत नहीं

भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने का नियम खत्म कर दिया गया है। अब प्रोसेस डिजिटल हो गई है। अब यात्री इमिग्रेशन के समय अपने फोन में ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। हालांकि, सही पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच से जुड़े बाकी सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

आज से महंगी होंगी टाटा और हुंडई की कारें

टाटा मोटर्स ने आज से अपनी गाड़ियों के सभी मॉडल्स और वैरिएंट्स को 25,000 रुपए तक महंगा कर दिया है। हुंडई मोटर इंडिया ने भी कीमतों में एक प्रतिशत तक का इजाफा किया है। इसका कारण कच्चे माल के बढ़ते दाम, परिचालन लागत और महंगाई के दबाव को कम करने के लिए कंपनियों ने यह फैसला लिया बताया है। इससे सितंबर से टाटा या हुंडई की नई कार या एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दोनों कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि बढ़ोतरी की सटीक रकम कार के मॉडल और वैरिएंट पर निर्भर करेगी। इसलिए बुकिंग से पहले ग्राहकों को नई प्राइस लिस्ट चेक करनी होगी।

यह भी पढ़ें –गोल्ड के दाम बढ़े, निवेश करना लाभदायक लेकिन सोच-समझकर

यह भी देखें-वार्ड 96 में जनता का गुस्सा फूटा! पानी-सीवरेज की समस्या पर नेताओं से जवाब मांग रही जनता 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2