KBP Times

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

Operation Sindoor

Operation Sindoor Documentary : पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भारत का प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में घटनाओं को भारत के पक्ष में दिखाया गया है और इससे असली घटनाएं नहीं बदल सकतीं। अहमद शरीफ ने मंगलवार रात करीब 2 बजे सोशल मीडिया एक्स पर यह बयान दिया। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को ‘ट्रैजेडी और कॉमेडी’ तक बताया। उनका आरोप है कि फिल्म में कुछ चुनिंदा इंटरव्यू, भावुक कहानी और फिल्मी अंदाज का इस्तेमाल किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री में क्या

ऑपरेशन सिंदूर नाम से 15 अगस्त को दो पार्ट वाली एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज हुई है। इसे वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने बनाया है। यह अमेरिका की एक बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी है। इसे डिस्कवरी चैनल पर रिलीज किया गया है। डॉक्यूमेंट्री में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की 88 घंटे लंबी सैन्य कार्रवाई की योजना और उसे कैसे लागू किया गया है, को दिखाया गया है। इसमें पहली बार कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कैमरे पर इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

कौन-कौन इसमें नजर आते हैं?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, अन्य सैन्य अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और पत्रकार

सैन्य नाकामी को जीत बताया

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के नतीजे को अपनी जीत के तौर पर दिखाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कहानी और वीडियो के जरिए सैन्य नाकामी को सफल ऑपरेशन बताया गया है। उनका कहना था कि फिल्म बनाने से उस समय हुई असली घटनाएं नहीं बदल सकतीं। अहमद शरीफ दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष में उनकी सेना ने 8 भारतीय सैन्य विमान गिराए थे। हालांकि, भारत इन दावों को पहले ही नकार चुका है।

सीजफायर पर भी पाकिस्तान ने सवाल उठाए

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि लड़ाई दोनों देशों के सैन्य ऑपरेशन के प्रमुख अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद रुकी थी। इसलिए इसे भारत की एकतरफा जीत बताना सही नहीं है। पाकिस्तान ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में एक तरफ भारत की बड़ी और सटीक सैन्य कार्रवाई की बात कही गई है, तो दूसरी तरफ यह भी कहा गया है कि भारत ने लड़ाई को सीमित रखा और पाकिस्तान को पीछे हटने का मौका दिया। पाकिस्तान ने इसे विरोधाभासी दावा बताया।

यह भी पढ़ें –पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान से बहन और पत्नी ने की मुलाकात

यह भी देखें –गोनेर में सीवरेज संकट से हाहाकार! घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर उतरे ग्रामीण | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2