KBP Times

सुहागिनों और अविवाहित कन्याओं का मंगलकारी पर्व है हरियाली तीज

Hariyali Teej

Hariyali Teej: हिंदू धर्म में सावन में एक विशेष पर्व आता है जिसे सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं। वो मंगलकारी पर्व हरियाली तीज कहलाता है। यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, झूला झूलती हैं। वहीं भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन एवं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस साल हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त शनिवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त-

कब से कब तक है हरियाली तीज

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को रखा जाएगा।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4.50 बजे से सुबह 5.35 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.17 बजे से दोपहर 1.08 बजे तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 2.51 बजे से दोपहर 3.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त-शाम 7.06 बजे से शाम 7.29 बजे तक
अमृत काल- रात 8.18 बजे से रात 9.53 बजे तक

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। तभी से हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अविवाहित कन्याओं को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले कांवड़ियों की अनोखी यात्राएं

यह भी देखें –Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2