KBP Times

अमरनाथ की यात्रा रोकी लेकिन छड़ी मुबारक कार्यक्रम चलेगा

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : प्रसिद्व बाबा अमरनाथ की यात्रा को लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रोक दिया गया है। यह तय समय से 20 दिन पहले रोकी गई है। प्रशासन के अनुसार अब जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

खराब मौसम का असर लेकिन छडी मुबारक कार्यक्रम चलेगा

डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 अगस्त से दोनों रूट पर यात्रा रोकने का फैसला किया गया है। यात्रा भले ही 9 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएगी, लेकिन पारंपरिक छड़ी मुबारक कार्यक्रम के साथ इसका धार्मिक समापन होगा। पवित्र छड़ी 28 अगस्त को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा तक जाएगी और इसी के साथ अमरनाथ यात्रा-2026 का औपचारिक समापन होगा।

एक महीने पहले ही गायब हो गया था हिमलिंग

23 मई को जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को पहली पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 6 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 90% गायब हो गया था। फिर 7 जुलाई को हिमलिंग पूरी तरह से गायब हो गया। हालांकि इसके बावजूद यात्रा जारी रही।

अमरनाथ के बाबा बर्फानी प्राकृतिक बनते हैं

अमरनाथ का हिम शिवलिंग किसी बर्फ के ब्लॉक को तराशकर नहीं बनाया जाता, बल्कि यह प्राकृतिक आइस स्टैलेग्माइट है। जैसे चूना-पत्थर की गुफाओं में जमीन से खनिज जमा होकर स्टैलेग्माइट बनते हैं, उसी तरह अमरनाथ गुफा में छत से टपकने वाला पानी जमकर बर्फ का शिवलिंग बनाता है। इसका आकार हर साल मौसम, तापमान और पानी की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग होता है। यही इसकी सबसे अनोखी विशेषता है।

‘छड़ी मुबारक’ क्या है?

जानकारी के अनुसार छड़ी मुबारक भगवान शिव की पवित्र चांदी की छड़ी है, जिसे भगवा वस्त्र में सजाया जाता है। इसका संरक्षण महंत दीपेंद्र गिरि करते हैं। यह श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़े से पारंपरिक रूप से अमरनाथ गुफा तक ले जाई जाती है।

छडी को यात्रा के समापन से क्यों जोड़ा ?

अमरनाथ यात्रा की पारंपरिक व्यवस्था में श्रावण पूर्णिमा/रक्षाबंधन के अवसर पर छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा पहुंचने और वहां पूजा-अर्चना होने के बाद यात्रा का विधिवत समापन माना जाता है। अगर प्रशासन किसी चरण पर आम श्रद्धालुओं की यात्रा रोक दे, फिर भी धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम अनुष्ठान छड़ी मुबारक के साथ पूरा होता है।

गुफा में पहुंचने के बाद क्या ?

छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा पहुंचने पर विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इसी पूजा के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का धार्मिक रूप से समापन होता है।

यह भी पढ़ें –सावन में शिवलिंग पर कभी नहीं अर्पित करें ये चीजे, नहीं मिलेगा फल

यह भी देखें -जयपुर में शहीद स्मारक पर उमड़ा तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सैलाब | सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2