KBP Times

राजनीति से दूर रहेगी CJP, दीपके बोले- देश को मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरुरत

CJP not political party

CJP : कॉकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी राजनीति से दूर रह कर जनमुद्दों पर काम करेगी। सीजेपी महाराष्ट्र में दो दिवसीय बैठक आयोजित कर रही है जिसमें वो आगे की योजनाओं पर विचार विमर्श कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी केे फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि सीजेपी फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए सीजेपी फिलहाल उसी भूमिका में काम करेगी।

आंदोलन सफल नहीं होता अगर हम राजनीति करते

दीपके ने कहा- अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है।

ई20 तेल पर चर्चा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की आज से दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने बताया कि इसमें जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, ई 20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देशभर में कैसे मजबूत किया जाए।

दीपके बोले- झारखंड के प्रदर्शन में जाएंगे

सीजेपी फाउंडर दीपके बोले कि हमारे आंदोलन को सिर्फ शिक्षा के मुद्दे पर समर्थन नहीं मिला। लोगों ने इसलिए साथ दिया, क्योंकि राजनीतिक व्यवस्था, न्यायपालिका, मीडिया और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर उनका भरोसा कम हो गया है। मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बहुत खराब स्थिति में है और लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का भरोसा वापस लाने के लिए व्यापक जन आंदोलन और जनता के दबाव की जरूरत है। उन्होने कहा कि सीजेपी झारखंड जाएगी और वहां आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। हम झारखंड के छात्रों की हर मांग का समर्थन करते हैं।

सरकार से बातचीत जारी

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है। सौरव ने बताया कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा।

यह भी पढ़ें –NEET यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानिए डिटेल्स

यह भी देखें – जयपुर के हरमाड़ा से विकास गायब! जनता ने खोली प्रशासन की पोल | Ground Report | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Press Conference

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2