KBP Times

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की घटाई तकात! IRGC चीफ करेंगे अमेरिका से बातचीत

Masoud Pezeshkian

Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के अधिकारों में कटौती की गई है. मीडिया रिपोट्स में दावा किया गया है कि ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनई ने सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े अहम मामलों में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भूमिका को सीमित कर दिया गया है. यहीं नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि IRGC कमांडर अहमद वाहिदी अब परमाणु कार्यक्रम, राष्ट्रीय सुरक्षा और अमेरिका से जुड़े बड़े मुद्दों पर अंतिम फैसला लेंगे.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि उनकी सरकार को बड़े फैसलों से दूर रखा जा रहा है. अब दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनई ने साफ कर दिया है कि सेना की सलाह के मुताबिक ही रणनीतिक फैसले लिए जाएंगे. वहीं ईरानी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि ईरान न तो जंग जारी रखना चाहता है और न ही उसे आगे बढ़ना चाहता है. अगर देश की सुरक्षा पर खतरा आया तो ईरान अपनी सीमाओं की रक्षा करेगा.

विदेश मंत्री अराघची को भी हटाने की तैयारी
ईरानी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के कुछ सांसद विदेश मंत्री अब्बास अराघची को भी पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं. सांसद होसैनअली हाजीदेलिगानी ने कहा कि हम अराघची के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए सबूत और जरूरी दस्तावेज जुटा रहे हैं. सांसद होसैनअली ने युद्धविराम की बातचीत पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बातचीत को गलत ठहराते हुए कहा कि बातचीत की दोबारा शुरुआत युद्ध की वजह बन सकती है.

“अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव में ईरान की जीत हुई”
अल मयादीन नेटवर्क के हवाले से हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ टकराव में ईरान की जीत हुई है. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस टकराव में जीत हासिल कर चुका है. अब इस बहस को कोई गुंजाइश नहीं बची कि इस संघर्ष में कौन जीता.

यह भी पढ़ें: ऊंचाई से अचानक नीचे आया विमान, लगे झटके, छत पर पड़ी दरार, 12 यात्री घायल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ravindr Bhati protest

उदयपुर कोर्ट से विधायक रविन्द्र भाटी कोविड आंदोलन मामले में दोषमुक्त

Shubham Rewad

जयपुर में आमरण अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ ने इलाज लेने से किया इंकार और जल भी त्यागा

smart phone and cyber fraud

Smart Phone में जरुरी जानकारी Save नहीं करें, हो सकते हैं Cyber ठगी के शिकार

Rahul Gandhi

“RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोला हमला

Ashok Gehlot

Ex CM गहलोत बोले-मानगढ़ धाम पर केंद्र की नीयत उजागर, भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक

Masoud Pezeshkian

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की घटाई तकात! IRGC चीफ करेंगे अमेरिका से बातचीत

AAP

ब्यावर में श्री सीमेंट पर कथित प्रदूषण के आरोप, AAP ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ayurved laboratary

आयुर्वेद रसायनशाला को PPP मॉडल पर सौंपने की तैयारी? कांग्रेस का विरोध

Turbulance in air india

ऊंचाई से अचानक नीचे आया विमान, लगे झटके, छत पर पड़ी दरार, 12 यात्री घायल

2

2