KBP Times

NEET यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानिए डिटेल्स

Medical College Admission

Medical College Admission: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) यानी एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS, BDS, और B.SC (NURSING) समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग टोटल 4 राउंड में आयोजित की जाएगी और नया एकेडमिक सेशन 8 सितंबर, 2026 से शुरू होगा।

4 चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होकर 10 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक करें। अपनी रैंक और सुविधा के अनुसार निर्धारित तारीखों पर रजिस्ट्रेशन कर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।

काउंसिलिंग तैयार रखें ये सभी जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग में शामिल होने और एडमिशन के समय किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए स्टूडेंट्स को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। इन दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

NEET परीक्षा का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड –

10th क्लास की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
12th क्लास की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
पहचान पत्र जैसे (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
8 पासपोर्ट साइज फोटो
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
मूल निवास प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो

कब मिलेगा सिक्योरिटी डिपॉजिट का रिफंड

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के नियमों के अनुसार सभी काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस की जाएगी। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिससे उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के समय भुगतान किया था। इसलिए एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने तक वे अपना बैंक खाता पूरी तरह सक्रिय रखें ताकि रिफंड आने में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें – RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

यह भी देखें – जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

2

2