KBP Times

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

RPSC issue answer sheet

RPSC : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग ) भर्ती-2025 के जीके (ग्रुप – सी) ,साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यार्थी आज से 3 अगस्त सोमवार तक निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी है।

बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं होगा

इस संबध में मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। अगर बिना वैरिफाइड सबूत के साथ आपत्ति दर्ज की गई तो स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं।

फीस और पेमेंट की प्रोसेस

  • हर प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है।
  • अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।
  • भुगतान ई-मित्र या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
  • फीस रिफंड का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
  • आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी।
  • आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं।
  • लिंक 3 अगस्त रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यहां करें कॉन्टेक्ट

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-टंकी पर चढ़े तीन छात्रों का अनशन, एक छात्र का ICU में सत्याग्रह जारी

यह भी देखें-48 दिन से धरने पर नर्सिंग कर्मी, फिर भी सरकार खामोश! सेवा बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई | SMS Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

Commonwealth Games Indian Player

Commonwealth Games; भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, अब 6 गोल्ड सहित कुल 24 मेडल जीते

Changes in Systems of Banking, Railway and Gas

आज से गैस, रेलवे और बैंकिंग सिस्टम में बदलाव से आम आदमी को मिलेंगी कई सुविधाएं

America-Israel attack on iran

ईरान के ऊर्जा स्रोतों पर अमेरिका और इस्राइल कर सकते हैं हमला, ईरान बोला – जवाब दिया जाएगा

2

2