KBP Times

कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए निर्देश, हॉकी-डंडे और त्रिशूल साथ में रखने पर पाबंदी

Kanwad Yatra

Kanwad Yatra : सावन माह में प्रदेश भर में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के लिए राज्य की पुलिस-प्रशासन ने नियम निर्धारित कर दिए है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी अलर्ट रहेगी। नए निर्देशों के मुताबिक कांवड़ यात्री अपने साथ हॉकी, डंडे, त्रिशूल, बेसबॉल बैट या अन्य हथियार नहीं ले जा सकेंगे। ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य गाड़ियों में तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे। कांवड़ यात्रियों को अपनी आईडी साथ रखनी होगी। कांवड़ के निर्धारित रूट पर ही यात्रा निकाली जाएगी।

हरिद्वार से निकलेगी यात्रा, प्रदेशभर में हाई अलर्ट

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिए। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और मैनेजमेंट रखने के लिए कहा। उन्होंने बताया- हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु 11 अगस्त तक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। पिछले साल करीब 4.5 करोड़ कांवड़ यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

नॉन वेज की दुकानों को सफाई के निर्देश

जयपुर (पूर्व) डीसीपी करण शर्मा ने बताया- कांवड़ मार्ग पर आने वाले व्यापारियों, विशेषकर नॉन-वेज कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और अपशिष्ट पदार्थ निर्धारित स्थानों पर डालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुकानों के संचालन का समय भी तय किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

तेज आवाज वाले डीजे पर सख्ती

करण शर्मा के अनुसार निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। कांवड़ और अन्य वाहनों में अत्यधिक तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी।

विवाद होने पर मौके पर ही होगा समाधान

पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को कांवड़ यात्रा रूट, नेशनल हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग और नाकाबंदी के निर्देश दिए। साथ ही डीजे, एलपीजी गैस सिलेंडर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों या व्यापारियों के बीच कोई विवाद होने पर तुरंत स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाए, ताकि माहौल खराब न हो।

सीएलजी और शांति समिति के साथ बैठक

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण निकालने के लिए पुलिस ने पहले ही सीएलजी, शांति समिति, व्यापार मंडलों और विभिन्न विभागों के साथ बैठकें की हैं। जयपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

पुलिस की अपील

राजस्थान पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान संयम, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। इससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें –हिन्दू परंपरानुसार फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज, लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

2

2