KBP Times

हिन्दू परंपरानुसार फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज, लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

Ramayan Trailer

Ramayan Trailer : बहुचर्चित फिल्म रामायण का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में आज गुरुवार को सुबह चार बजे रिलीज किया गया। फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह भी देखने को मिला है इसका ट्रेलर देखने के लिए कई लोग रात को सो नहीं पाए। रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म मेकर्स ने 30 जुलाई को सुबह 4.15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च करने की घोषणा की थी। रामायण के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

ट्रेलर को लेकर लोगों ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, यह सिर्फ ट्रेलर नहीं, पीढ़ियों से जुड़ी एक भावना है। वहीं, दूसरे ने कहा, कुछ फिल्में देखी जाती हैं, रामायण महसूस की जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, रावण के किरदार में यश की कास्टिंग बेहतरीन है। संाई पल्लवी के सीता रूप की भी कई लोगों ने तारीफ की।

कई लोग सो नहीं पाए

फिल्म के प्रति उत्साह में कई दर्शकों ने यह भी कहा कि ट्रेलर देखने के उत्साह में वे पूरी रात सो नहीं पाए। कुछ यूजर्स ने यश और साई पल्लवी के हिंदी डायलॉग्स पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने साई पल्लवी के लुक और एक्सप्रेशन की भी आलोचना की। कुछ दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर में रामायण की आत्मा कम और विजुअल्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। कुछ ने इसे फिल्म से ज्यादा थिएटर ड्रामा जैसा बताया।

हिन्दू परंपरानुसार ट्रेलर रिलीज

इससे पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी कि हिंदू परंपरा में सुबह 4 से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वाेत्तम माना जाता है। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज का समय चुना।

रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रावण

फिल्म रामायण में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर राजकुमार संतोषी, सनी देओल और शबाना आजमी ने बांटे अनुभव

यह भी देखें – 40 साल बाद जागा JDA? अब उजड़ेंगे हजारों परिवार! | Jaipur JDA | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

2

2