Parliament : संसद भवन में पीएम मोदी के ऑफिस में हाईलेवल बैठक हुई है। मीडिया से ताजा जानकारी के अनुसार बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सर्बानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल शामिल हुए। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
राज्यसभा में बिल पेश
इसी बीच राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक से जुड़ा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। इस बिल पर सदन में चर्चा जारी है। बुधवार को लोकसभा ने करीब 7 घंटे की बहस के बाद इसे पारित किया था।
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई तभी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें – संसद के मानसून सत्र में विपक्ष हावी, राममंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन
यह भी देखें-40 साल बाद जागा JDA? अब उजड़ेंगे हजारों परिवार! | Jaipur JDA | KBP Times



