KBP Times

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Education Minister joshi

Education Minister : देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। गुजरात दंगों में 2016 में दिए गए उनके एक बयान पर प्रियंका गांधी ने संसद में घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ने ही इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर सख्त नाराजगी जताई. वहीं, प्रियंका गांधी ने भी सदन में इस फैसले पर प्रधानमंत्री को घेरा।

बिल्किस बानों केस में दिया था बयान

बता दें कि बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के समय प्रह्लाद जोशी ने कहा था, मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता, क्योंकि ये कानून की एक प्रक्रिया है. मंत्री ने तर्क दिया था कि जेल में काफी समय बिताने वाले दोषियों की रिहाई के लिए कानून में प्रावधान मौजूद हैं।

वो सबसे गंदे किस्म का आदमी है

राहुल गांधी ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने का विरोध करते हुए कहा, इतने सारे युवा एजुकेशन सिस्टम को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और कई लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं. उन्हें पीटा गया. बीजेपी ने एक ऐसे व्यक्ति को बैठाया है जो बलात्कारियों का रक्षक है? वो सबसे गंदे किस्म का आदमी है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ऐसे व्यक्ति से ज्यादा गंदा कोई नहीं हो सकता जो ये कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है. ये भारत का शिक्षा मंत्री है. ये अजीब है. प्रधानमंत्री की तरफ से ये एक अजीब प्रतिक्रिया है कि उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं. वो उनमें से किसी को भी चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को संरक्षण देता है. ये काफी हैरान करने वाला है।

प्रियंका गांधी ने भी उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने भी सदन में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, ऐसे व्यक्ति को सत्ता पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई को अपनी सहमति दी थी. देश की करोड़ों लड़कियों को प्रधानमंत्री ने क्या संदेश दिया? बता दें कि नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. 25 जुलाई को उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा है।

यह भी पढ़ें –“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Education Minister joshi

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Earthquack in Japan

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

JSA Jaipur Silver Show

जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage

Kangana Ranaut Controversy

“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

Social Media

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Anti Paper Leak Bill 2026

“प्रधान को हटाकर ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया…” अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Gaurav Gogoi

“पैलेट गन का इस्तेमाल, लड़कियों पर अत्याचार, हम भूलेंगे नहीं…” संसद में बोले गौरव गोगोई

Maa Seharsa temple

सहरसा का मां उग्रतारा मंदिर, तंत्र साधना से शक्ति उपासना तक जानिए धार्मिक महत्व

Viral Video

गाड़ी का टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर और उठाकर ले गया, VIDEO VIRAL

2

2