KBP Times

‘भारतीय फिल्म ऑफ मेलबर्न’ में सम्मानित होंगी रेखा, ‘उमराव जान’ का होगा विशेष Show

Actress Rekha in Umrao Jaan

Actress Rekha : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय सिनेमा में अपना विशेष स्थान रखने वाली फिल्म उमराव जान को प्रदर्शित किया जाएगा। दरअसल फिल्म गायिका आशा भोंसले का श्रंद्वाजलि देने के लिए उमराव जान को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म के सभी गाने आशा भोंसले ने गाए थे और खूब मशहूर हुए थे और आज भी लोग उन गजलनुमा गीतों को पसंद करते हैं।

रेखा होंगी सम्मानित

फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री रेखा को ‘भारतीय फिल्म ऑफ मेलबर्न 2026’ में भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अभिनेत्री रेखा का कहना है कि फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया किरदार उनकी यादों और चुप्पी में जिंदा है। रेखा ने कहा, ‘उमराव जान ने मुझे कभी नहीं छोड़ा. वह मेरी यादों, खामोशियों और उन लोगों के दिलों में जिंदा है, जिन्होंने इतने सालों में उन्हें बहुत प्यार और अपनापन दिया. उस सफर को फिर से देखना और फिल्म को ग्लोबल मंच पर सेलिब्रेट करते देखना, विनम्र और दिल छूने वाला है.’

सिनेमा जीवन का आशीर्वाद

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है और ‘आईएफएफएम 2026’ में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित होना खास है. मैं इस सम्मान को तहे दिल से स्वीकार करती हूं, उन्होंने सिर्फ अपनी यात्रा के पहचान के तौर पर, बल्कि उन फिल्ममेकर्स, लेखकों, म्यूजिशियंस और अनगिनत सहयोगियों को श्रद्धांजलि देने के तौर पर भी, जिन्होंने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया और मेरे काम को आकार दिया.’

स्वतंत्रता दिवस पर फहराएंगी झंडा

फेस्टिवल की खास इंडिपेंडेंस डे परंपरा के तहत, रेखा 15 अगस्त को मेलबर्न में इंडियन नेशनल फ्लैग फहराएंगी. यह भारत के 79वें इंडिपेंडेंस डे के मौके पर होगा. इस मौके पर उनके साथ इंडियन डायस्पोरा के सदस्य, ऑस्ट्रेलियाई जाने-माने लोग, फिल्ममेकर, कलाकार और सिनेमा लवर भी होंगे। फेस्टिवल के सालाना फ्लैग-होस्टिंग सेरेमनी को पहले भी इंडियन सिनेमा की कुछ सबसे मशहूर हस्तियों ने लीड किया है, जिनमें स्वर्गीय ऋषि कपूर, आमिर खान, शबाना आजमी, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रामचरण और फिल्ममेकर करण जौहर शामिल हैं।

रेखा एक टाइमलेस आइकॉन

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की फाउंडर और फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भौमिक लांगे ने कहा, ‘रेखा जी एक ऐसी ही टाइमलेस आइकॉन हैं, जिनके काम, ग्रेस और दशकों में बनाई गई बेमिसाल विरासत ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित किया है. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न के लिए इस साल उन्हें हमारे गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में स्वागत करना बहुत बड़ा सौभाग्य है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा है और उनका प्रभाव हर पीढ़ी के एक्टर, फिल्ममेकर और दर्शकों को प्रेरित करता रहता है.’

यह भी पढ़ें -‘गटर जेनरेशन शराब और कई पुरुषों से संबंध…” नई पीढ़ी की महिलाओं पर कंगना रनौत का विवादित बयान

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2