Sonam Wangchuk: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि आखिरकार वह दिन आ ही गया जब मुझे इस अस्पताल से छुट्टी मिल रही है. मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. धीरे-धीरे खाना खा रहा हूं और शरीर में ताकत वापस आ रही है. यहां से निकलने के बाद और अपने घर लद्दाख पहुंचने से पहले, मैं राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दूंगा. आप लोगों को याद होगा कि ऐसे ही मैं स्विट्जरलैंड से आया था, जंतर-मंतर पर जाने से पहले राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी. आज हम वही दोबारा करेंगे और उसके बाद अपने घर लद्दाख रवाना होंगे. जाते-जाते आप सभी से मैं दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहता था कि आप सब ने छोटे-बड़े, पास के, दूर के, देश भर से सब आवाज में आवाज मिलाकर हम सब ने एक मुहिम, एक आंदोलन चलाया और हम कामयाब भी हुए और इसी तरह होते रहेंगे. आप सब से हम जुड़े रहने की उम्मीद करते हैं. सबको सलाम, नमस्कार और जय हिंद.
AND FINALLY….
I’m being discharged from the hospital. Will be going to Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi and then back to the mountains.
Thank you all and BIG THANK YOU to the wonderful team of doctors and staff at Medanta Hospital Gurgaon. pic.twitter.com/BBp5k6JY9X— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 27, 2026
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक ने 28 जून को भूख हड़ताल की शुरुआत की थी. इसके बाद तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस वांगचुक को जबरदस्ती उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने हाईकोर्ट में याचिका कर अपने पति को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की थी. जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया था.
26वें दिन सोनम वांगचुक ने खत्म की थी हड़ताल
मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के बाद 24 जुलाई को 26वें दिन सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाई थी. जिसके बाद में जानकारी देते हुए वांगचुक ने अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें कहा कि सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी. उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि देश की परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर भारतीय संसद में चर्चा की जाएगी. सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि हालिया NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही, शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: “छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा…” राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला



