Anti-Paper Leak Bill: पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पेश किया. बिल को पेश करने के लिए ध्वनि मत से वोटिंग कराई गई. इस बीच विपक्षी सांसदों ने ‘मोदी शाह छात्रों से माफी मांगे’ के नारे लगाए. हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज लोकसभा में स्टूडेंट्स के कंसर्न को देखते हुए और देशभर में जो स्टूडेंट्स का डिमांड आया था, उसको देखते हुए इतना महत्वपूर्ण बिल आने वाला है. पेपर लीक होते हैं और उससे जुड़े हुए कई मुद्दे हैं, इसको लेकर महत्वपूर्ण बिल आने वाला है. लेकिन कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्ष फिर चर्चा करने के लिए मना कर रहे हैं और नारेबाजी, प्लेकार्ड लेकर, तकिया लेकर फिर से डिस्टर्ब कर रहे हैं. मैं अपील करना चाहता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने इतना बड़ा फैसला लिया है, एग्जामिनेशन को सुधारने के लिए और गलत काम करने वालों को कठोर सजा देने के लिए. प्रक्रिया की घोषणा की गई है, टास्क फोर्स बनाया गया है और इतना बड़ा क्रांतिकारी बिल लेकर आए हैं एग्जामिनेशन को सुधारने के लिए, ताकि भविष्य में कोई लीक न हो.
“विपक्ष विषय से ध्यान भटकाने की कोशिश न करे”
किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि आंदोलन चला था और तब भी हम पार्लियामेंट में अगर फिर डिस्कशन नहीं कर पाए तो ये हमारे लिए अच्छी बात नहीं है. पार्लियामेंट के लिए अच्छी बात नहीं है. पार्लियामेंट में अगर डिबेट और डिस्कशन नहीं करेंगे तो कहां करेगा? मैं फिर अपील करता हूं कांग्रेस पार्टी को और विपक्ष के साथियों को कि हंगामा करके छात्रों के लिए इतना बड़ा बिल लेकर आ रहे हैं. छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इतना महत्वपूर्ण बिल लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष विषय से ध्यान भटकाने की कोई कोशिश न करे. मैं फिर से कांग्रेस पार्टी और कुछ दलों से कहना चाहता हूं कि विषय को भटकने मत दीजिए. इस वक्त छात्रों का इंटरेस्ट, देश में जो एग्जामिनेशन होने की प्रक्रिया आज तक हमने देखी है, उसको मजबूती देने के लिए जो रिफॉर्म्स लाए गए हैं, इस पर चर्चा होना सबसे प्राथमिकता होनी चाहिए.
” बिल पारित करना हमारी प्राथमिकता है”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष जो अलग-अलग बहाना बना रहा है वो बिल्कुल ठीक नहीं है. हम बिल्कुल फोकस हैं कि स्टूडेंट्स के इंटरेस्ट के लिए जो बिल लाया है, ये जो बिल है, इसको पारित करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जो MP चर्चा ही नहीं चाहता है, वो अपने आपको बहुत ऐसा कैरेक्टर बनाना चाहता है कि वो सीरियस नहीं है, उसका हम क्या कर सकते हैं? कार्रवाई तो जो होती है, वो नियम के अनुसार होगी. लेकिन मेरा इस वक्त फोकस बिल पास करना है. यह जो पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स बिल है, इस वक्त सबसे प्राथमिकता वाला, सबसे महत्वपूर्ण और सबसे जरूरी बिल है.
यह भी पढ़ें: CJP के संसद मार्च के दौरान चलाई गई थी पैलेट गन, हुआ खुलासा, बिहार में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड



