KBP Times

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

India-Zimbabwe match

India-Zimbabwe :भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4.30 बजे से शुरु होगा। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। आज के मैच से आशा है कि भारतीय टीम अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच जीतेगी।

भारत को जिम्बाब्वे तीन बार हरा चुका

रिकॉर्ड के अनुसार भारत और जिम्बाब्वे के बीच 14 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है। जिम्बाब्वे भी भारत को 3 बार हरा चुका है। आखिरी बार जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे ने हरारे में भारत को 3 रन से शिकस्त दी थी। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। तब भारत ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 72 रन से जीत दर्ज की थी।

ईशान किशन इस साल टीम इंडिया के टॉप स्कोरर

भारत के लिए ईशान किशन ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 20 मैचों में 182.73 की स्ट्राइक रेट से 667 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। स्क्वाड में शामिल गेंदबाजो में शिवम दुबे ने इस साल सबसे ज्यादा 13 विकेट चटकाए हैं। प्रिंस यादव युवा गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व करेंगे।

मुजरबानी जिम्बाब्वे के पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे

जहां तक जिम्बाब्वे की बात है तो टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है। टीम में ब्लेंसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस की पेस तिकड़ी है। इस साल मुजरबानी टीम के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 9 मैचों में 7.17 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। ओपनर ब्रायन बेनेट ने 2026 में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 9 मैचों में 135.86 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। नाबाद 97 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

पिच रिपोर्ट और वेदर

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। गुरुवार को हरारे में धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 25°ब् के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

यह भी देखें – NEET पेपर लीक पर जयपुर में बवाल | छात्रों के समर्थन में खाचरियावास का प्रदर्शन | Paper Leak

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2