KBP Times

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Parliament Protest

Parliament Protest: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आज(22 जुलाई) संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया. सांसदों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को पुलिस हिरासत में लिए जाने और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर लाठीचार्ज के विरोध में नाराजगी जताई. कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ वह अहम नहीं. उन्होंने मीडिया से पूछा कि छात्रों के साथ जो हुआ वह सही है या गलत? छात्रों की मांगे जायज हैं और वो अपने हक की बात कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपए हैं लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों का संघर्ष जायज है वो बदलाव चाहते हैं क्योंकि बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं.

“सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है”
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पिछले 3 दिनों से हम NEET एग्जाम पेपर लीक पर चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एडजर्नमेंट मोशन ला रहे हैं. लेकिन सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है.कल, जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन किस नियम के तहत? यह सरकार इस मुद्दे पर इनसेंसिटिव क्यों है? उन्हें स्ट्रक्चर्ड डिबेट करने से क्या रोक रहा है? हम 3 मांगों पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे- NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR वापस लेना. हमें पुलिस जैसी सेंट्रल एजेंसियों से इस तरह के बुरे रवैये की उम्मीद है लेकिन हम इसे संभालने में सक्षम हैं. हम स्टूडेंट्स के लिए लड़ेंगे.

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों के संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि इसका संदेश पूरे देश में है ये जो डर के वास्तुकला पर इमारत खड़ी थी मोदी जी और अमित शाह जी की वो वास्तुकला तबाह हो गया. लेकिन अभी भी इन्हें सद्बुद्धि नहीं दे रहा ये चिंता का विषय है.

“153 बार प्रश्न पेपर लीक करोगे”
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब आप सदन में नहीं सुनोगे, 153 बार प्रश्न पेपर लीक करोगे, बच्चों पर लाठी चलाओगे और नीट के बाद मुंबई, राजस्थान, पंजाब सब जगह पेपर लीक होता रहेगा. आपकी नीति सही नहीं होगी, तो विपक्ष के पास रास्ते क्या हैं, आप विपक्ष को खत्म कर दोगे, विपक्ष को कमजोर कर दोगे.आज एक ही आवाज है कि इन बच्चों के भविष्य को बचाओ.

कांग्रेस सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और जब तक शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और बदलाव पर संसद में चर्चा नहीं होगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. देश की सरकार ने बहुत बर्बरता से युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया है और यह प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2