KBP Times

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Rahul gandhi protest

Rahul Gandhi :सीजेपी के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक कर दिया है। पीएम आवास के पास कांग्रेस धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गाधी और धरने पर पहुंचे अखिलेश यादव को पुलिस ने भारी जद्दोजहद के बाद हिरासत में ले लिया है। धरने पर जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित बडी संख्या में कांग्रेसी बैठे थे। राहुल गांधी के धरने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे तब भारी भीड और पुलिस के चलते गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लिया फिर राहुल गांधी को जबरदस्ती जमीन से उठाया। राहुल गांधी जमीन पर लेट गए थे जिन्हे बडी मुश्किल से पुलिस अधिकारियों ने उठाया।

केन्द्रीय ग्रह सचिव जितेन्द्र सिह राहुल से मिले

केन्द्र सरकार की ओर से मंत्री जितेन्द्र सिंह राहुल गांधी से मिले हैं। राहुल गांधी से मिलने के बाद जितेन्द्र सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।

राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई। जैसे ही पुलिस राहुल को उठाने आई, राहुल जमीन पर लेट गए। इस पर पुलिस कर्मी उन्हें हाथ-पैर से पकड़कर उठाकर ले गए।

संसद में चर्चा राहुल की यह मांग मान ली

इससे पहले कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि छम्म्ज् पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- छम्म्ज् पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा। गृह सचिव ने राहुल से कहा- यह जगह धरने के लिए अनुकूल नही हैं, इस पर राहुल बोले- ये भी मेरी मर्जी है जहां चाहे बैठें। कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई। इधर, कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद फिर धरनास्थल पहुंच हैं।

खड़गे का जन्मदिन और च्ड आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग

खड़गे ने जन्मदिन न मनाने का ऐलान किया- मंगलवार को सुबह से ही च्ड मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ -सिंह जैसे बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इसके तुरंत बाद खड़गे ने ऐलान किया कि वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन्मदिन नहीं मनाएंगे। बधाई देने के बहाने सीक्रेट मीटिंग- दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता खड़गे के सरकारी आवास पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया को यही लगा कि नेता केवल खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे हैं। सरप्राइज मार्च की शुरुआत- खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास की दूरी महज 1 किलोमीटर है। बैठक खत्म होते ही सभी नेता गाड़ियों में बैठने के बजाय अचानक पैदल ही मार्च करते हुए सड़क पर निकल पड़े। दूरी कम होने के कारण जब तक दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल (त्।थ्) एक्टिव होते और बैरिकेड्स लगाते, तब तक कांग्रेस नेता च्ड आवास के पास तक पहुंच चुके थे।

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होती

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती है। यह एक अत्यधिक संवेदनशील और वीवीआईपी क्षेत्र है, जहां भारत के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। इस क्षेत्र में अक्सर निषेधाज्ञा (सेक्शन 163 ठछैै/धारा 144) लागू रहती है, जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने या मार्च निकालने पर सख्त पाबंदी होती है। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा समूह (ैच्ळ) तैनात रहता है, जिसे दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्सेज) का सहयोग मिलता है।

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन धरने पर पहुंचे

राहुल बोले- छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला

राहुल ने पोस्ट किया- प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार धरने पर पहुंचे

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई। इसके पहले मंगलवार सुबह 11 बजे जैसे ही दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने छम्म्ज् पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की। भारी हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और इसके बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई थी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने छम्म्ज् न्ळ 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है। वहीं, इससे पहले संसद भवन में छक्। संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें – अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

यह भी देखें- जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2