KBP Times

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- भीलवाड़ा में पाँच प्रसूताओं की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न

Mahila Congress sarika singh

Mahila Congress : राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने आज सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचकर पाँच प्रसूताओं की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। इसके पश्चात महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन कर इस गंभीर घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्न

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि भीलवाड़ा में एक साथ पाँच प्रसूताओं की मौत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। यह केवल चिकित्सा लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि सरकार की विफल स्वास्थ्य व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि जब अस्पतालों में माताएं और नवप्रसूता महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, तब चिकित्सा विभाग की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। इस नैतिक और प्रशासनिक विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए चिकित्सा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उच्च स्तरीय जांच हो

महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, तथा मृतक महिलाओं के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और न्याय सुनिश्चित किया जाए। सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि महिला कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी जयपुर में एआई से होगा ट्रैफिक कंट्रोल, रामबाग सर्किल पर प्रयोग सफल

यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2