KBP Times

होर्मुज में ओमान के तट के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार, भारत ने की निंदा

Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान के तट के पास साइप्रस के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान ने हमला किया है. जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर 11 भारतीय सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद जीएफएस गैलेक्सी जहाज में आग लग गई, जिसकी वजह से चालक दल को भागना पड़ा. बताया जा रहा है कि इस जहाज में सवार 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय लापता बताया जा रहा है.

MEA ने की हमले की निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की निंदा की है. MEA के अधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ओमान के तट के पास आज वाणिज्यिक जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं.जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता बताया जा रहा है. ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है. हम ओमानी अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं. क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले अत्यंत चिंताजनक हैं.

X पोस्ट में आगे लिखा कि हम एक बार फिर तनाव को तत्काल कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने का आह्वान करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके. हम इस बात पर भी जोर देते हैं कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की घटनाएं तत्काल बंद होनी चाहिए. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जगद्गुरु परमहंस आचार्य PM मोदी को लिखा पत्र, मुख्यमंत्री योगी के लिए मांगा ये पद

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2