KBP Times

पोते के लिए पूरियां बनाते दिखे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, VIDEO ने जीता दिल

Revanth Reddy Viral Video

Revanth Reddy Viral Video: राजनीति की व्यस्त जिंदगी के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक भावुक और पारिवारिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री अपने छोटे पोते के लिए रसोई में गरमा-गरम पूरियां बनाते नजर आ रहे हैं. दादा-पोते के बीच का प्यार, अपनापन और मासूम बातचीत लोगों का दिल जीत रही है.

दादा-पोते की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
वीडियो में मुख्यमंत्री का छोटा पोता किचन काउंटर पर बैठा पूरे उत्साह के साथ अपने दादा को पूरियां बनाते हुए देखता है.दोनों के बीच मासूम बातचीत और हंसी-मजाक भी देखने को मिलता है.रेवंत रेड्डी पहले आटा बेलते हैं, फिर गोल-गोल पूरियां तैयार कर गर्म तेल में तलते हैं.जब पूरियां फूलकर तैयार होती हैं तो उनके चेहरे की मुस्कान भी कैमरे में साफ दिखाई देती है.यह भावनात्मक पल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

मुख्यमंत्री ने खुद किया वीडियो साझा
रेवंत रेड्डी ने यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे पसंद किया और बड़ी संख्या में शेयर भी किया. आमतौर पर गंभीर राजनीतिक छवि में नजर आने वाले मुख्यमंत्री का यह घरेलू रूप लोगों के लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं है.

सोशल मीडिया पर जमकर आए रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “दादा और पोते की ऐसी यादें जिंदगी भर साथ रहती हैं. दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “रेवंत सर, आप तो आज भी 35 साल के लगते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह, कितना प्यारा वीडियो है.छोटे रुद्र की मासूमियत दिल जीत रही है.कई लोगों ने इसे परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की मिसाल बताते हुए कहा कि नेताओं का ऐसा मानवीय और पारिवारिक रूप बहुत कम देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर बैक फ्लिप पर बैक फ्लिप, दूल्हा-दुल्हन रह गए दंग, VIRAL VIDEO

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2