KBP Times

ईरान के 90 सैन्य ठिकानों पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, ट्रंप बोले- मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर…

US Airstrike

US Airstrike: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से दावा किया गया है कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी ठिकाने, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्टर शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने मशहद शहर के 2 पुल उड़ा दिए है. मशहद ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनई का होम टाउन है और उनका जनाजा यहां पहुंचने वाला है. उससे पहले ही अमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर दी है.

ईरानी समाचार एजेंसी के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के बाहर इलाके में हमले की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाया है. बता दें कि खामेनई को आज गुरुवार को मशहद में दफनाया जाएगा, उससे पहले अमेरिका ने दो पुल उड़ा दिए हैं. हमले की बाद ईरान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. ईरान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामनेई के जनाजे को प्रभावित करने की कोशिश की है. ईरान के लोगों में ट्रंप के प्रति भयंकर गुस्सा है.

“मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हूं”
वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें हर समय खतरा रहता है. मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हूं. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है कि लेकिन उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा. अमेरिका की ओर से कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला करने का उनका मकसद ईरान को कमजोर करना है.

ईरान ने अमेरिका को दी पलटवार की धमकी
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर आगे भी ऐसे ही हमले जारी रहे तो करारा जवाब दिया जाएगा. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हमला करोगे तो जवाब भी मिलेगा. अब अमेरिका की धमकियां और वादाखिलाफी बिना कीमत चुकाए नहीं रहेंगी. होर्मुज स्ट्रेट अमेरिकी दबाव से नहीं बल्कि ईरान की शर्तों पर भी खुलेगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर खत्म, NATO समिट में बोले डोनाल्ड ट्रंप- वो बीमार हैं, उनके साथ गड़बड़…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2