KBP Times

महाराष्ट्र के पुणे में इमारत पर गिरा कचरे का पहाड़, मलबे में दबे 16 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Pune Building Collapse

Pune Building Collapse: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में आज बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक इमारत पर कचरे का एक बड़ा ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया. जिससे इमारत ढह गई. हादसे में 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है. लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है.

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इमारत पुराने कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के पास बनाई गई थी. पुणे में लगातार हो रही बारिश की वजह से कचरे का ढेर अस्थिर हो गया था, जो इमारत पर आकर गिर गया. जिसकी वजह से तीन मंजिला इमारत पूरी तरह ढह गई. अधिकारियों ने बताया कि जो इमारत हादसे का शिकार हुई है वो एक निजी कंपनी का प्रशासनिक कार्यालय था. यह कंपनी नगर निगम की ओर से उस स्थान पर कचरे के प्रोसेसिंग और निपटान पर काम कर रही थी. जिस समय हादसा हुआ इमारत में करीब 16 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है.

राहत-बचाव अभियान जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और अन्य आपदा राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है. युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने और मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुट गई है.

“16 कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे”
पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में इमारत ढहने की घटना पर पिंपरी-चिंचवड़ के मेयर रवि लांडगे ने बताया कि पूरे शहर में भारी बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसके कारण जमा हुआ कचरा और मलबा एक ऑफिस की इमारत पर गिर गया है, जिससे कंक्रीट का स्लैब ढह गया. उस समय ऑफिस के 16 कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे, दो लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, अन्य को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है.किसी की मौत नहीं हुई है. सभी सुरक्षित हैं. फायर ब्रिगेड, NDRF की टीम, पुलिस और स्वास्थ्य व पर्यावरण विभाग उन्हें बाहर निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर खत्म, NATO समिट में बोले डोनाल्ड ट्रंप- वो बीमार हैं, उनके साथ गड़बड़…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2