KBP Times

बारिश का कहर, कई राज्यों के कई शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Rain

Heavy Rain : देश के अनेक राज्यों में बारिश ने कहर ढा रखा है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुरुग्राम, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में कई शहरों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सूरत शहर बाढ में डूबा है तो मुंबई में सडकों, कॉलोनियों, रेल की पटरियों पर पानी भरा है। गुरुग्राम में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। उत्तर भारत में उत्तराखंड में हालात खराब हैं तो जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड से सडकें जाम हो गई हैं। गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद कर दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

हाईवे धंसा, दस किलोमीटर जाम

गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे -48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है। राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई।

अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।

मुंबई में ट्रेनें रद्द, विहार झील ओवरफ्लो

मुंबई में बारिश से लोकल ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चल रही हैं। वसई-विरार और दक्षिण गुजरात में जलभराव के कारण 39 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। 21 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया और 46 ट्रेनों का समय बदला गया। विहार और तुलसी झील मंगलवार रात को ओवरफ्लो हो गई। दोनों झीलें मुंबई को पीने का पानी देने वाले सात जलाशयों में शामिल हैं।

धौलपुर में बारिश से कई इलाकों में पानी भरा

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अरुणाचल के 14 गांव 10 दिनों से देश के बाकी हिस्सों से कटे

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के कोयू सर्किल के 14 गांव पिछले 10 दिनों से देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए हैं। 28 जून को लगातार बारिश, बादल फटने और आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद इन गांवों में सड़क संपर्क, संचार और जरूरी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : केतन मर्डर में नया खुलासा; सिया ने चेतन से चार महीने पहले ही कर ली थी कोर्ट मैरिज

यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

2

2