KBP Times

भारत-इंडोनेशिया के बीच सैन्य और व्यापारिक क्षेत्र में अनेक समझौते पर सहमति

India-Indonesia relationship

India-Indonesia : इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसायल खरीदेगा साथ ही स्टेनलेस स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट के क्षेत्र में भी दोनों देशो की कंपनियों के बीच एमओयू हो रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस और बिजनेस से जुड़े कई अहम समझौते हुए है। इसमें सबसे अहम ब्रह्मोस डील रही। इसको लेकर दोनों देशों के बीच पिछले 4 महीने से बातचीत चल रही थी।

दोनों देशों के बीच कई व्यवसायिक समझौते

भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। इंडोनेशिया ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल भारतीय श्अस्त्रश् एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है। इसके अलावा भारत इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन विकसित करने में मदद करेगा। पीएम मोदी की इंडोनेशिया दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें इंडोनेशिया का सर्वाेच्च सम्मान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक मुद्दों पर भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इंडो-पैसिफिक को लेकर भी हमारे नजरिए में तालमेल है। भारत ने हमेशा आसियान की केंद्रीय भूमिका को खास अहमियत दी है।

भारत-इंडोनेशिया में सप्लाई चेन को मजबूत करना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा- तकनीक के दौर में सप्लाई चेन मजबूत करना बेहद जरूरी है। भारत और इंडोनेशिया ने क्रिटिकल मिनरल्स और स्टील सेक्टर की सप्लाई चेन को मजबूत करने पर अहम समझौता किया है। साथ ही स्टेनलेस स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट के क्षेत्र में दोनों देशों की कंपनियां नई साझेदारी करेंगी। भारत का न्च्प् जल्द ही इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार करना और यात्रा करना आसान होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रांबानन मंदिर जाएंगे। एक हजार साल से अधिक पुराना यह मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। पीएम शाम को जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वे बुधवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर 1000 साल से ज्यादा पुराना है।

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वाेच्च सम्मान मिला

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशियाश् मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह इंडोनेशिया का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के इस दौर में भारत का मानना ​​है कि बातचीत और कूटनीति की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। फिलिस्तीन के मुद्दे पर, हम टू-स्टेट सॉल्यूशन (दो-देश समाधान) और लंबे समय तक शांति का समर्थन करते हैं। हमारे दोनों देशों के लिए एक सुनहरा दौर आने वाला है। हमारे इतिहास में एक जैसी संस्कृति, वर्तमान में आपसी भरोसा और भविष्य में साझा समृद्धि है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर इंडोनेशिया एमास (स्वर्ण इंडोनेशिया) और एक विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया दोनों की साझा ताकत रही है। हम दोनों देशों के चुनाव आयोगों के बीच डवन् के जरिए अपने लोकतांत्रिक सहयोग को और मजबूत करने जा रहे हैं।

यह भी पढें : बढ़त के साथ खुला बाजार, निवेशकों की नजर में बैंको, अशोक लैलेण्ड और सैमसंग

यह भी देखें: भंभोरी गांव की दर्दनाक हकीकत | सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब का अभाव | विकास कहाँ है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2