KBP Times

पहले छत से धक्का दिया, नहीं मरा तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर पति को मारा, नर्स पत्नी की खौफनाक साजिश

Telangana Murder Case

Telangana Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड का मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि तेलंगाना के निजामाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक नर्स पत्नी पर अपने ही पति की बेहद खौफनाक तरीके से हत्या करने का आरोप है. आरोप है कि पहले उसने पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की, लेकिन जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी नस में लगी ड्रिप के जरिए टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया.जिससे पति की मौत हो गई. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

पूरा मामला तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मुगपाल मंडल के न्यालकल गांव का है. पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश से लौटा था. प्रशांत को वापस आने के बाद अपने पत्नी संध्या के अफेयर के पता चला तो दोनों में झगड़े होने लगा. संध्या नर्स का काम करती थी, उसका कथित तौर पर अनिल नाम के शख्स से अफेयर चल रहा था. अनिल और संध्या को विदेश से वापस लौटने के बाद प्रशांत उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा नजर आ रहा था. इसी वजह से प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. इस साजिश में अनिल ने अपने दोस्त वेंकट साई को भी शामिल कर लिया.

पहले छत से दिया था धक्का
पुलिस जांच में सामने आया है कि 29 जून को अनिल और वेंकट साई ने प्रशांत को शराब पिलाकर और एक इमारत की छत पर ले गए. इस दौरान उन्होंने संध्या से फोन पर बात करने के बाद प्रशांत को छत से धक्का दिया. छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई. प्रशांत को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी दौरान प्रशांत की हत्या की तीनों ने दूसरी योजना बनाई. इलाज के दौरान प्रशांत को जो ड्रिप लगाई गई थी उसमें संध्या ने कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा इंजेक्ट कर दी. जिससे प्रशांत की 30 जून को मौत हो गई.

प्रशांत की मां ने पुलिस को दी शिकायत
प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां को बहु संध्या पर कुछ संदेह हुआ. उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस को मामले की शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच की और संध्या उसके प्रेमी अनिल और साथी वेंकट से पूछताछ की. जिसके बाद साजिश का खुलासा हुआ. असली राज तब खुला जब शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस पूछताछ में संध्या में सच कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें:  PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, कहा- वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2