KBP Times

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, कहा- वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर…

PM Modi

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं. इस दौरान आज मंगलवार को पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की मौजूदगी में भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ. जिसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा’ सम्मान पदक से सम्मानित किया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने जकार्ता में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान को स्वीकार करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करता हूं. पिछले वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ, आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है. इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

“रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है. हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा.हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं. मुझे विश्वास है, आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा. हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास हमारी रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है. आज हमने रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई. उन्होंने कहा कि आज हुए समझौते से भारत की उच्च गुणवत्ता और किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों को और सहजता से उपलब्ध होंगी. हम इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा कर्मी की क्षमता निर्माण में भी योगदान देंगे.भारत में विकसित किए गए गेहूं के बीज की आपूर्ति से, इंडोनेशिया की खाद्य सुरक्षा और मजबूत होगी. हम एक दूसरे के साथ सतत खेती और कृषि प्रौद्योगिकी में सर्वोत्तम प्रथाएं भी साझा करेंगे.भारत और इंडोनेशिया के लिए गरीबी को परास्त करना और अपने नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने इंडोनेशिया के साथ अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े समाधान साझा किए हैं.अब हम इस सहयोग को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने में अहम योगदान देगा.

“इंडोनेशिया में IIM बेंगलुरु का कैंपस खोलने जा रहे हैं”
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी तकनीक टेक्नोलॉजी पर आधारित सदी है. भारत और इंडोनेशिया दोनों ही युवा ऊर्जा से भरे हुए देश हैं. हमारे युवाओं में तकनीक के प्रति स्वाभाविक रुझान है. हमें अपने युवाओं के बीच AI, टेलिकॉम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए आज एक अहम समझौता किया है. हम दोनों देशों के बीच स्टार्टअप सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमत हुए हैं. हम इंडोनेशिया में भारत के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान IIM बेंगलुरु का कैंपस खोलने जा रहे हैं. कल मुझे राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का सौभाग्य मिलेगा. 1,000 साल से भी ज़्यादा पुराना प्रम्बानन मंदिर, भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. हमारे दोनों देश गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की ऐतिहासिक इंडोनेशिया यात्रा की शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भारत का मानना है कि बातचीत और कूटनीति की भूमिका, पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. फिलिस्तीन के विषय पर हम दो-राज्य समाधान और दीर्घकालिक शांति का समर्थन करते हैं.

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार ट्राले ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, माता-पिता गंभीर

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2