KBP Times

बढ़त के साथ खुला बाजार, निवेशकों की नजर में बैंको, अशोक लैलेण्ड और सैमसंग

Indian Share Market

Indian Share Market : भारतीय शेयर बाजार आज राहत भरा है। सोमवार को जब बाजार खुला तो शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई।. निफ्टी 24,000 के आसपास कारोबार करता नजर आया। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का कारोबारी दिन काफी अहम रहने वाला है, सुबह सवा नौ बजे से निफ्टी की बढत के साथ शुरुआत हुई जो धीरे धीरे दोपहर सवा बारह बजे तक 174 अंक उपर था। निवेशकों की नजर अब अशोक लैलेण्ड और गुजरात सेमी कंडक्टर प्लांट और सैमसंग पर रहेगी क्योंकि जहां अशोक लैलेण्ड ने पुराने वाहनों स्क्रैप की रिसाइकिलिंग के लिए साझेदारी की है वहीं सेमी कंडक्टर प्लांट के लिए गुजरात की कंपनी ने सैमसंग के साथ समझौत किया है।

Nifty Today Time to Time in Morning Hours 

    • 9.15 AM – हल्की बढ़त के साथ 24,300 के करीब खुला निफ्टी
    • 10.35 AM – 131 अंक बढ़कर निफ्टी 24,402 पर
    • 11.00 AM – 0.63 प्रतिशत ऊपर निफ्टी 24,424 पर है
    • 12.15 PM- तेजी जारी है. निफ्टी 174 अंक ऊपर है

तेजी के पीछे बड़े कारण

1. बैंकों के मजबूत बिजनेस अपडेट – तिमाही नतीजों से पहले वीकेंड पर HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank समेत कई बैंकों ने अप्रैल-जून तिमाही के शुरुआती बिजनेस आंकड़े जारी किए.

2. FII की खरीदारी से मिला सहारा – शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 1,355 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा, जब विदेशी निवेशकों ने शुद्ध खरीदारी की.

3. मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी – सोमवार के कारोबार में मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Welspun Corp के शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जिससे Nifty Metal इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा. इसके अलावा APL Apollo Tubes और Lloyd Metals and Energy के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त रही. वहीं, ज्यादातर रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते Nifty Realty इंडेक्स 1.5 प्रतिशत चढ़ गया. Lodha Developers, Godrej Properties और Oberoi Realty के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.

Ashok Leyland की नई पहल. पुराने कमर्शियल वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए Rosmerta Recycling से हाथ मिलाया

Ashok Leyland ने पुराने कमर्शियल वाहनों की सुरक्षित और जिम्मेदार स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए Rosmerta Recycling के साथ साझेदारी की है. इस पहल का मकसद पुराने ट्रकों और बसों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से रीसायकल करना और वाहन मालिकों को संगठित स्क्रैपिंग सुविधा उपलब्ध कराना है. कंपनी का मानना है कि इससे व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को गति मिलेगी, प्रदूषण कम होगा और नए कमर्शियल वाहनों की मांग को भी समर्थन मिलेगा. यह साझेदारी सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में Ashok Leyland का अहम कदम मानी जा रही है.

Sumitomo Chemicals पर नजर, गुजरात में सेमीकंडक्टर केमिकल्स प्लांट की तैयारी, Samsung के साथ भी बड़ी डील

Sumitomo Chemicals के शेयर फोकस में रह सकते हैं. कंपनी की भारतीय इकाई गुजरात में सेमीकंडक्टर केमिकल्स प्लांट लगाने की योजना बना रही है. इसके साथ ही, पिछले हफ्ते कंपनी की मूल (पैरेंट) कंपनी ने दक्षिण कोरिया की Samsung Electro-Mechanics के साथ सेमीकंडक्टर केमिकल्स और मटेरियल की सप्लाई के लिए समझौता किया है. सेमीकंडक्टर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच इस साझेदारी को अहम माना जा रहा है. वहीं, Samsung Electro-Mechanics के शेयर पिछले एक साल में करीब 600% चढ़ चुके हैं. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर Sumitomo Chemicals पर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : Big Decision: पावर प्रोजेक्ट में बिना रजिस्ट्रेशन के बोली लगा सकेंगी चार Chinese कंपनियां

यह भी देखें : E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब? माइलेज कम होने के दावों पर बड़ा खुलासा | E20 Petrol Truth

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2