KBP Times

BJP नेता अजय आलोक का दावा, चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू और अखिलेश यादव की फोन पर कई बार हुई बात

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की अखिलेश यादव से कई बार फोन पर बातचीत होती थी. समाजवादी पार्टी की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है.

एबीपी न्यूज के मुताबिक, अजय आलोक ने कहा कि अखिलेश यादव से टिन्नू यादव की कई बार फोन पर बात हुई थी. जैसे-जैसे मामले की परतें खुलेंगी, देश को पता चल जाएगा कि चोरी की घटना के पीछे कौन लोग है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कई और तथ्य सामने आने बाकी है. समाजवादी पार्टी पहले भी संतों और महात्माओं के आक्रोश को झेल नहीं पाई और आगे भी झेल नहीं पाएगी.

VHP अध्यक्ष ने अयोध्या डीएसपी को लिखा पत्र
दूसरी तरफ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या के डीएसपी पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने प्रियंका गांधी, राम गोपाल यादव, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं के हालिया बयानों पर आपत्ति जताई है. साथ ही इन आरोपों के पीछे क्या तथ्यात्मक आधार है, उनकी जांच करने मांग की है. इसके साथ पुलिस कार्रवाई की मांग की है. आलोक कुमार ने कहा कि इससे जांच में बहुत सहायता हो जाएगी. प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि ये 20,000 करोड़ से ज्यादा का घपला है, प्रियंका गांधी ने कहा है कि हजारों-करोड़ों का चढ़ावा आता है लेकिन हमारी जानकारी में ऐसा नहीं है. ये बड़े लोग हैं, पढ़े-लिखे लोग हैं, बड़े पदों पर लंबे समय से बने हुए हैं तो ये लोग किसी न किसी आधार पर ये बात कह रहे होंगे.मैंने समझा कि यदि पुलिस उनसे पूछे कि उनके पास इन बयानों को लेकर जो सबूत हैं, जानकारी है या गवाह हैं, उसे बताएं ताकि उसे शामिल करके ये जांच पूर्ण की जा सके. इसलिए मैंने अयोध्या के डीएसपी पत्र को लिखा है.

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार
वहीं राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर आलोक कुमार द्वारा पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के आरोपों की जांच की मांग पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे ये बात साफ है कि विश्व हिंदू परिषद परेशान है कि चंदा चोरी की बात पूरे देश में की जा रही है. यदि उनकी नीयत साफ होती तो वे कहते कि VHP के अंदर कई लोग हैं, जो इस बारे में बताना चाहते हैं क्योंकि उन्हीं की संस्था से जुड़े लोग इस ट्रस्ट में शामिल थे. लेकिन एक भी गवाह उन्होंने पेश नहीं किया.इसका मतलब आलोक कुमार ने सरेंडर कर दिया है. वे खुद मानकर बैठ गए हैं कि उनकी पार्टी के लोग चंदा चोरी के विषय में गवाह नहीं बनेंगे.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से आभूषण चुराकर बनवा लिए सोने के बिस्कुट? SIT को अंदेशा, आपस में बांटी जाती थी चोरी की रकम

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2