KBP Times

PM मोदी के राजस्थान दौरे पर डिप्टी CM बैरवा और दीया कुमारी की आई प्रतिक्रिया, कहा- जब से देश की बागडोर…

PM Modi Rajasthan Visit

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद हेलिकॉप्टर से बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचेंगे, वहां वे राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी की प्रतिक्रिया आई है. बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, देश की जनता के लिए वे रात-दिन काम कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे-ऐसे काम कर दिखाए हैं, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी.कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे हैं.वे यहां रिफाइनरी का लोकार्पण तो कर ही रहे हैं, जिससे हमारे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और इसके अलावा कल जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे.हमारे कई युवा उनके हाथ से नियुक्ति पत्र भी प्राप्त करने जा रहे हैं.

“ये ऐतिहासिक काम हैं जो काफी समय से रुका हुआ था”
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी राजस्थान दौरे पर कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री राजस्थान पधार रहे हैं. वे राजस्थान को बहुत बड़ी दो सौगातें भी दे रहे हैं. एक का उद्घाटन है और एक का शिलान्यास है. जिससे हमें बहुत फायदा होगा. रोजगार बढ़ेगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इससे बहुत सारे फायदे हैं. पचपदरा रिफाइनरी से तो राजस्थान की अर्थव्यवस्था को बहुत अधिक फायदा पहुंचेगा. ये ऐतिहासिक काम हैं जो काफी समय से रुका हुआ था. मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने राजस्थान के लिए समय निकाला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को अपने राजस्थान दौरे के दौरान बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे.

“जोधपुर और मारवाड़ के लोगों को बड़ा तोहफा मिलेगा”
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद, जोधपुर को एक नया एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. जोधपुर और मारवाड़ के लोगों को प्रधानमंत्री के हाथों एक बड़ा तोहफा मिलेगा.12 साल पहले, जब जोधपुर के लोगों ने मुझे अपना जनादेश दिया था, तो मैंने उन कामों को पूरा करने का संकल्प लिया था जो पिछली कोशिशों के बावजूद अधूरे रह गए थे.पिछले 12 सालों में जोधपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है. ₹2,000 करोड़ की लागत से एक रिंग रोड बनाई गई है.42 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 20 से अधिक शहरों में एटीएस की कार्रवाई, 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2