KBP Times

हाईटेक फीचर्स के साथ किया Kia Seltos 2 के नए प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च

Kia Seltos

Kia Seltos : भारत में हुंडई मोटर्स कंपनी की इकाई Kia इंडिया भारतीय पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने मॉडल सेलटोस में कुछ मॉडर्न चेंजेस किए हैं। हाल ही में किया ने अपनी पसंदीदा मिड-साइज एसयूवी सेलटोस को और प्रीमियम बनाते दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं. इनमें जीटीओ(ओ) और एक्स-लाइन(ओ) शामिल हैं. कंपनी ने इन नए वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 21.56 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। नए मॉडल्स में एडवांस सेफ्टी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स को शामिल किया गया है, जिससे सेलटोस की मार्केट पोजीशन और मजबूत होने की उम्मीद है।

बनी हुई है Seltos की मांग

कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद से Seltos भारत के सबसे सफल मिड-साइज एसयूवी मॉडलों में शामिल रही है. यह मॉडल लगातार हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर रहा है. नए GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के आने से ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और Seltos मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेगी.

5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग का भरोसा

किआ Seltos पहले ही Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है. कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली ICE एसयूवी में से एक है. नए GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स में सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं. नई Seltos GTX(O) और X-Line(O) में कंपनी का ADAS F+ पैकेज दिया गया है, जिसमें कुल 28 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इनमें फ्रंट कोलिजन अवॉयडेंस असिस्ट, जंक्शन क्रॉसिंग असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट, नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इन टेक्नोलॉजी का मकसद दुर्घटना के जोखिम को कम करना और हाईवे के साथ-साथ शहर में भी सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुहैया कराना है.

टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स 

नई Seltos में कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC), Kia Connect 2.0 के 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, रीजनल लैंग्वेज वॉयस कमांड, डिजिटल की, विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले, AQI डिस्प्ले के साथ स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, रेन सेंसिंग वाइपर और फ्रंट-रियर कैमरे वाला स्मार्ट डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, सभी पावर विंडो में वन-टच ऑटो अप/डाउन और सेफ्टी फंक्शन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे यात्रियों की सुविधा और बढ़ जाती है.

कंपनी ने क्या कहा?

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) अतुल सूद ने कहा कि Seltos लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार डेवलप होती रही है. उनका कहना है कि 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग कंपनी की इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी और सुरक्षा के प्रति कमिटमेंट का प्रमाण है. नए वेरिएंट्स के जरिए ग्राहकों को सुरक्षा, कनेक्टिविटी और प्रीमियम सुविधाओं का बेहतर पैकेज मिलेगा.

यह भी पढ़ें : जापान से निवेश, रक्षा और सेमीकंडक्टर पर समझौता, डॉलर के बजाए रुपये में लेन-देन करने की तैयारी

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2