Ram Temple Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. एनडीए और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल राम के नाम पे वोट तो लेंगे फिर राम को ही वो लूटेंगे, असली हिंदू ये क्या जाने ये तो फर्जी हिंदू हैं.
VHP
BJP
Bajrang DalRam
ke nam
pe vote
to leingefir
Ram
ko hi woh
looteingeasli
Hindu
ye kya
jaaneye to
farzi
Hindu
hain— Kapil Sibal (@KapilSibal) July 2, 2026
“कुछ भ्रष्टाचारियों ने खिलवाड़ किया”
कपिल सिब्बल के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इसपर राजनीति की जा रही है वह सरासर गलत है. जिस तरह करोड़ों लोगों की आस्था के साथ कुछ भ्रष्टाचारियों ने खिलवाड़ किया है इस बात को कोई नहीं नकार रहा है. केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो, प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री हो, सब हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी दोषी बख्शा न जाए. जिसने भी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी लेकिन जो लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं वह गलत है.
“अपना ज्ञान अपने पॉकेट में रखें और शांत रहें”
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे लोगों का कोई काम नहीं है. कपिल सिब्बल को शर्म नहीं आती है, राम का नाम लेते हैं, यह वही कपिल सिब्बल हैं न, जो सुप्रीम कोर्ट में 2019 में गए थे कि हुजूर राम मंदिर केस पर सुनवाई मत करिए, चुनाव पर असर पड़ जाएगा.राम को राजनीतिक शस्त्र बनाकर इस देश में मुसलमानों को खुश करने के लिए इन लोगों ने क्या-क्या नहीं किया है और ये आज राम मंदिर पर ज्ञान दे रहे हैं.बोलिए कि अपना ज्ञान अपने पॉकेट में रखें और शांत रहें.
“आज उन्हें अयोध्या की चिंता होने लगी”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि विपक्ष ये नहीं चाह रहा है कि ठीक से जांच हो और एक ‘टारगेटेड’ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. SIT जांच कर रही है और जांच अभी पूरी नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट के भी आदेश हैं कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न हो. जांच धैर्य से हो और जांच पूरी हो तो उस पर सवाल खड़े करने की कोई गुंजाइश न हो. समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं के पास कोई विषय नहीं है.जिन्होंने हमेशा से अयोध्या से दूरी बनाकर रखी, भगवान राम के खिलाफ रहे, आज उन्हें अयोध्या की चिंता होने लगी?
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चिंता कर रहे हैं”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा कि देश और देश के बाहर रहने वाले, सनातन को मानने वाले लोगों के लिए अयोध्या में भगवान श्रीम राम का मंदिर आस्था का प्रतीक है. उत्तर प्रदेश सरकार लगी हुई है, कार्रवाई हो रही है, गिरफ्तारियां हो रही है. लेकिन कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस ने तो भगवान श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाया था.क्या-क्या नहीं बोला था और आज इन्हें भगवान श्री राम की याद आ रही है.गिरफ्तारियां हुई हैं। SIT का समय 15 दिन बढ़ाया गया है, कोई भी हो इसमें बचेगा नहीं कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चिंता कर रहे हैं.
“कल तक भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाते थे”
बीजेपी नेता आर.पी. सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले पर कहा कि SIT जांच कर रही है और उसके दायरे में सब हैं, अधिकारी हों या कर्मचारी हों. FIR दर्ज करने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, छापेमारी भी की जा रही है.वे लोग आज शोर मचा रहे हैं जो कल तक भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाते थे.
यह भी पढ़ें: मॉनसून की बारिश का कहर, बद्रीनाथ हाईवे बंद, उत्तराखंड में कई गाड़ियां फंसीं, मुंबई में भारी बारिश



