KBP Times

मॉनसून की बारिश का कहर, बद्रीनाथ हाईवे बंद, उत्तराखंड में कई गाड़ियां फंसीं, मुंबई में भारी बारिश

Monsoon heavy rain

Monsoon Rain : उत्तराखंड में मानसून के बाद भारी बारिश से रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। बद्रीनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो रही हैं. वहीं, सुरक्षा को देखते हुए ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर भी रोक लगा दी गई है.

कई जिलों में अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अब मॉनसून सक्रिय है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में रात से बारिश का दौर जारी है. बागेश्वर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने 2 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है. चमोली जिले में गुलाबकोटी के पास भारी मलबा आने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है. सड़क खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. बद्रीनाथ में बुधवार दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है लेकिन अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बारिश के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई है. हालांकि, दर्शन जारी हैं. बद्रीनाथ मार्ग गुलाबकोटी में बंद होने से यात्रियों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि मॉनसून के मौसम में बद्रीनाथ यात्रा पर मौसम का असर हमेशा पड़ता है. दरअसल, भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में अब प्रशासन भी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दे रहा है।

बागेश्वर में भारी बारिश

बागेश्वर में मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से सड़कों पर मलबा आ गया है. 14 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं, जिससे करीब 50 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है. कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है. प्रशासन जेसीबी और मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने में जुटा है।

मुंबई में भारी बारिश

महाराष्ट्र में भी तेज बारिश जारी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172एमएम बारिश हुई है। इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पाेरेशन ने गुरुवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें : ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में चेयरमैन को भेजा ई-मेल

यह भी देखें: राजस्थान के बांसखोह सरकारी स्कूल में बड़ा खतरा! 17 कमरे सीज, 600 बच्चों का भविष्य संकट में

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2