KBP Times

रील बनाने का खतरनाक जुनून, सड़क पर बुजुर्ग को टक्कर मारकर निकल गई ऑटो, VIDEO Viral

VIDEO Viral

VIDEO Viral: सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज अब लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है. वायरल हुए एक वीडियो में चलती ऑटो से बाहर लटककर रील बना रहा युवक सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार से टकरा जाता है, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ते हैं. हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी ऑटो नहीं रुकी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

चलती ऑटो से बाहर लटककर बना रहा था रील
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार ऑटो से आधा शरीर बाहर निकालकर झूलते और डांस करते हुए दिखाई देता है. वीडियो में कुछ ही सेकंड बाद युवक का हाथ सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार से टकरा जाता है. टक्कर इतनी तेज होती है कि बुजुर्ग अपना संतुलन खो बैठते हैं और सड़क पर गिर पड़ते हैं. हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए घबरा जाते हैं.

हादसे के बाद भी नहीं रुकी ऑटो
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दुर्घटना के बावजूद ऑटो चालक और रील बना रहा युवक बिना रुके वहां से निकल गए. उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा कि बुजुर्ग की हालत कैसी है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

बाइक सवार ने दिखाई इंसानियत
ऑटो के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने तुरंत अपनी बाइक रोकी. उसने पहले बुजुर्ग के ऊपर गिरी साइकिल हटाई और फिर उन्हें उठाने में मदद की. इसके बाद आसपास मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग की सहायता की.वीडियो वायरल होने के बाद लोग रील बनाने के नाम पर हो रही ऐसी लापरवाही की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक सड़कें रील शूटिंग का मंच नहीं हैं और कुछ लोग लाइक्स और व्यूज के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. लोगों ने मांग की है कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें: न्‍यू बिजनेस अनलॉक, तिलक लगाकर महीने के 70 हजार कमाओ, हर्ष गोयनका ने शेयर किया VIDEO

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2