KBP Times

इंसानों की तरह काम करने को तैयार है अपोलो 2 रोबोट, ट्रेनिंग के लिए रोबोट पार्क

Robot is ready

Robot : पूरी दुनिया में टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे रोबोट्स तैयार कर रही हैं जो इंसानों की तरह काम करेंगे. इतना ही नहीं, अब तो ऐसे रोबोट भी आने शुरू हो गए हैं जो इंसानों से कहीं बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम हैं. इसी कड़ी में एप्पट्रॉनिक नामक कंपनी ने अपना नया ह्यूमनॉइड रोबोट अपोलो 2 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक रोबोट ट्रेनिंग सेंटर रॉबोट पार्क भी शुरू किया है जहां पर इन रोबोट्स को हर स्थिति में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है.

क्यों खास है ये रोबोट पार्क

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ळववहसम क्ममचडपदक की मदद से करीब 90,000 वर्गफुट का रोबोट पार्क तैयार किया है. इस रोबोट पार्क की सबसे बड़ी खास बात ये है कि यहां सिर्फ रोबोट्स को ट्रेनिंग ही नहीं दी जाएगी बल्कि यहां पर उन्हें ऐसी रियल परिस्थितियों से अवगत कराया जाएगा जहां वो इंसानों से बेहतर तरीके से काम कर सकें. इससे वो दुनिया को रियल टाइम में समझ सकेंगे और निर्णय लेकर काम कर सकेंगे.

इस नए रोबोट मे क्या है नया

अपोलो 2 रोबोट की बात करें तो कंपनी ने इस रोबोट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये इंसानों के बीच आसानी से काम कर सके. ये रोबोट सामान उठाएगा, सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाएगा और इतना ही नहीं ये लोगों से नॉर्मल तरीके से बातचीत भी कर सकता है. बता दें कि कंपनी ने इसे दो अलग-अलग वर्जन में पेश किया है जिसमें पहला दो पैरों वाला ह्यूमनॉइड मॉडल है और दूसरा पहियों वाला मोबाइल मॉडल शामिल है.

बड़े स्तर पर होगी तैनाती

कंपनी के सीईओ के अनुसार फिलहाल अपोलो 2 का अभी पायलट स्टेज जारी रहेगा. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 2027 और उसके बाद इस रोबोट को बड़े पैमाने पर तैयार करना शुरू किया जाएगा. साथ ही इसकी बड़े स्तर पर तैनाती भी हो सकेगी जहां ये लोगों के साथ मिलकर उनके काम को आसान बनाने का काम करेगा.

डेटा हो रहा इकट्ठा

मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वो सिर्फ रोबोट ही नहीं तैयार कर रहे हैं बल्कि डेटा भी इकट्ठा कर रहे हैं जिसे वो रोबोट की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमा कर सकेंगे. इस डेटा को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जिससे रोबोट कहीं ज्यादा स्मार्ट और आम जिंदगी में लोगों की जरुरतों को आसानी से समझ सके.

क्या रोबोट खा जाएंगे इंसानों की नौकरी

जिस तरह से पूरी दुनिया में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बढ़ रहे हैं उससे सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोबोट्स आने वाले समय में लोगों की नौकरियां खत्म कर देंगे. बता दें कि चीन की ई-कॉमर्स कंपनी श्रक्.बवउ के संस्थापक रिचर्ड लियू के अनुसार, आने वाले समय में डिलीवरी ऐजेंट्स का काम रोबोट ही करेंगे. ऐसे में आज जो भी इंसानी डिलीवरी ऐजेंट्स मौजूद हैं उनकी नौकरी पर बड़ा संकट आ सकता है.

यह भी पढ़ें : iPhone खरीदना है तो 4 जुलाई तक कर लें इंतजार, शुरु होगी Sale

यह भी देखें: पानी-बिजली से लेकर इलाज तक, हर सुविधा से वंचित आकेड़ा डूंगर। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2