KBP Times

1 जुलाई से बदले कई बड़े नियम: गैस सिलेंडर सस्ता, पासपोर्ट और कार महंगी, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

Rules Change From 1 July 2026

Rules Change From 1 July 2026: 1 जुलाई से आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. जहां एक ओर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने, नायरा एनर्जी के पेट्रोल-डीजल के दाम घटने, आधार में ईमेल अपडेट मुफ्त होने और डीजल भरवाने की सीमा हटने से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पासपोर्ट बनवाना, बिना टिकट ट्रेन यात्रा करना और नई कार खरीदना महंगा हो गया है. इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती से हवाई किरायों में भी राहत मिलने की उम्मीद है.

आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू हुए 8 बड़े बदलाव और उनका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

1.कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता: तेल विपणन कंपनियों ने 1 जुलाई से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन 180 रुपए की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2,930 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपए थी.

क्या होगा असर?
इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और फूड बिजनेस का खर्च कम होगा. आने वाले समय में चाय, नाश्ता, थाली और शादी-ब्याह की कैटरिंग की कीमतों में भी राहत मिल सकती है.

2. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल किया सस्ता: प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर कम कर दिए हैं. कंपनी के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं. भोपाल में पेट्रोल 119.79 रुपए और डीजल 99.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

क्या होगा असर?
ईंधन सस्ता होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही माल ढुलाई की लागत घटने से फल, सब्जियां, राशन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है.

3. डीजल भरवाने की 200 लीटर सीमा खत्म: पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को लागू की गई 200 लीटर प्रतिदिन डीजल भरवाने की सीमा को वापस ले लिया है. अब वाहन चालक और बड़े उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सीधे पेट्रोल पंप से जितना चाहें उतना डीजल खरीद सकेंगे.

क्या होगा असर?
ट्रांसपोर्ट कंपनियों, उद्योगों, किसानों और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. पिछले 18 दिनों से लागू प्रतिबंध पूरी तरह समाप्त हो गया है.

4. पासपोर्ट बनवाना और री-इश्यू कराना महंगा: केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी लागू कर दी है. करीब 14 साल बाद फीस बढ़ाई गई है. अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने के लिए पहले की तुलना में 1,000 से 2,000 रुपए तक अधिक खर्च करना होगा.

क्या होगा असर?
विदेश यात्रा, नौकरी या पढ़ाई के लिए पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

5. बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर दोगुना जुर्माना: रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है. अब यात्री को टिकट का पूरा किराया देने के साथ कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त जुर्माना देना होगा. गंभीर मामलों में छह महीने तक की जेल, 1,000 रुपए जुर्माना या दोनों सजा भी हो सकती है.

क्या होगा असर?
बिना टिकट सफर करने वालों को अब पहले से कहीं अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और नियमों का पालन करने का दबाव बढ़ेगा.

6.आधार में ईमेल अपडेट अब मुफ्त: यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर लगने वाला 75 रुपए का शुल्क 31 दिसंबर 2026 तक माफ कर दिया है. इस अवधि में नागरिक बिना किसी शुल्क के अपना ईमेल अपडेट करा सकेंगे.

क्या होगा असर?
करोड़ों आधार धारकों को राहत मिलेगी. अब आधार को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना पहले से आसान और सस्ता होगा.

7. ATF सस्ता, हवाई किराए में राहत की उम्मीद: सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमत 110 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

क्या होगा असर?
एयरलाइन कंपनियों की परिचालन लागत घट सकती है। यदि कंपनियां इसका लाभ यात्रियों तक पहुंचाती हैं तो आने वाले दिनों में हवाई टिकट सस्ते हो सकते हैं।

8. नई कार खरीदना हुआ महंगा: 1 जुलाई से कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. किया इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमतें 2% तक बढ़ाई हैं, जबकि टाटा मोटर्स ने 1.5% तक कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगी.

क्या होगा असर?
नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी. इससे ऑटोमोबाइल बाजार में खरीदारी का बजट बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 21 लोग घायल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

2

2